{"_id":"5d2f82838ebc3e6d1a13df92","slug":"fraud-on-behalf-of-job-lucknow-news-lko4713108114","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड की बीमा कंपनी में नौकरी के नाम पर सेवानिवृत बुजुर्ग को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड की बीमा कंपनी में नौकरी के नाम पर सेवानिवृत बुजुर्ग को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की बीमा कंपनी में नौकरी के नाम पर बुजुर्ग को ठगा
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट में रहने वाले बीमा कंपनी से सेवानिवृत्त सुमित कुमार सरकार ने नौकरी के नाम पर 45 हजार रुपये ठगी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि सुमित कुमार सरकार एक सरकारी बीमा कंपनी में थे और 2013 में रिटायर हुए थे। बुजुर्ग का कहना है कि वर्ष 2010 में उन्होंने मॉन्स्टर डॉट कॉम में लंदन की एक बीमा कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया था। ठग बार-बार उसी कंपनी का हवाला दे रहे थे। ठग ने उन्हें कहा कि कंपनी का अधिकारी उनका चयन करने भारत आया है। उसके पास लगेज ज्यादा है इसलिए एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। लगेज छुड़ाने के लिए 45 हजार रुपये जमा कराने के लिए उन्हें विजया बैंक का एक खाता दिया गया। सुमित ने रुपये जमा करा दिए। कुछ देर बाद एक युवती ने फोन कर खुद को एयरपोर्ट की कर्मचारी बताते हुए 45 हजार रुपया और मांगा। इसके बाद किसी तीसरे ने फोन कॉल की और डेढ़ लाख रुपये जमा करने को कहा। सुमित को ठगी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।