{"_id":"650ab4ce1706819fc10f5b7f","slug":"fraud-of-60-lakh-rupees-with-retired-sp-in-lucknow-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी: ट्रेड मार्केटिंग एजेंट ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी को लगाया 60 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी: ट्रेड मार्केटिंग एजेंट ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी को लगाया 60 लाख का चूना
Wed, 20 Sep 2023 02:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:31 PM IST
सार
लखनऊ में ट्रेड मार्केटिंग एजेंट ने एक रिटायर्ड एसपी को 60 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने रुपये लौटाने की बात कही थी पर बाद में मुकर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी को एक ट्रेड मार्केटिंग एजेंट ने 60 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। रिटायर्ड डिप्टी एसपी सै. शुजात हुसैन के मुताबिक पीजीआई सैनिक नगर कॉलोनी निवासी चरन सिंह फंड मैनेजमेंट का काम करता है। वह जब रिटायर हुए तो चरन सिंह ने फंड निवेश करने की बात कही। इस पर वह राजी हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि चरन सिंह ने फंड के ट्रांजैक्शन, प्रॉफिट और लॉस की डिटेल शुजात को उपलब्ध नहीं कराई। मैनेजमेंट के लिए बनाई गई आईडी में आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल दी, जिससे अकाउंट में होने वाले सारे ट्रांजैक्शन की डिटेल उसे मिलने लगी। शुजात के कई बार कहने के बाद भी उन्हें फंड्स की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल: मायावती बोलीं, इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जिससे 15-16 साल तक महिलाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी
काफी प्रयास के बाद पता चला कि आरोपी चरन सिंह ने 60 लाख रुपये की हेरफेर की है। विरोध करने पर आरोपी ने जल्द रुपये देने की बात कही, लेकिन बाद में मुकर गया। इस पर शुजात ने डीसीपी पश्चिम राहुल राज से शिकायत की। उनके आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने 17 सितंबर को आरोपी चरन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।