फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of 49 lakhs rupees by cyber criminals

लखनऊः साइबर ठगों ने पेटीएम खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये, केस दर्ज

Wed, 30 Sep 2020 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
fraud of 49 lakhs rupees by cyber criminals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala

लखनऊ के आलमबाग निवासी प्रतिष्ठा के पेटीएम खाते से साइबर जालसाजों ने 49 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक, प्रतिष्ठा पटेलनगर में रहती हैं। उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है जो पेटीएम से लिंक हैं।

विज्ञापन


प्रतिष्ठा के मुताबिक, उनके खाते से 8 जुलाई से 13 जुलाई के बीच में कई बार में ऑनलाइन रकम निकाली गई जो कई लोगों के खाते में गई। विनय कुमार गुप्ता के खाते में 1900, रूपाली गुप्ता के 1900, काजल शेखर पराटे के खाते में 10,000, अमलपति गोपालराव के खाते में 10,000, काजल शेखर पराटे को 10,000, अमलपति के 10,000, रुपाली के 10,000, रुपाली के 10,000, मीर साजिद अली के 10,000 रुपये गए।
विज्ञापन


रकम न होने के कारण कुछ ट्रांजिक्शन रुक गया। मेरे खाते से कुल 49 हजार रुपये निकाले गए। इन सभी निकासी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बैंक में जाने के बाद पता चला। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल की मदद से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed