फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in up police recruitment

सेना भर्ती: अमेठी दफ्तर राडार पर, कई और भी नपेंगे

Mon, 30 Jun 2014 08:32 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jun 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
fraud in up police recruitment

सफल अभ्यर्थियों से उनके डिस्पैच लेटर के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में चंद जवान ही शामिल नहीं है, बल्कि इस गोरखधंधे में पूरा अमेठी सेना भर्ती कार्यालय राडार में आ गया है।

विज्ञापन


इस मामले में अब तक दो जवानों की गिरफ्तारी हुई है जबकि अमेठी सेना भर्ती कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित एक जेसीओ व अन्य जवानों पर भी सेना की खुफिया इकाई की नजर है।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय अमेठी में कई महीनों से सेना भर्ती रैली में सफल होने वाले उम्मीदवारों से परिणाम आने के बावजूद उनको ट्रेनिंग पर जाने का डिस्पैच लेटर नहीं भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया एक जवान

fraud in up police recruitment

डिस्पैच लेटर दबाने वाले एक जवान को सेना की खुफिया इकाई ने बीते गुरुवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। सेना की खुफिया इकाई ने अगले ही दिन एक और हवलदार क्लर्क को पकड़ा था।

पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि डिस्पैच लेटर को सेना भर्ती कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके एक खास जेसीओ के माध्यम से रोका जाता है। डिस्पैच लेटर वरिष्ठ अधिकारी की सुरक्षा में रखा जाता है।

ऐसे में अधिकारी के कार ड्राइवर व सेना का जवान गणेश तक डिस्पैच लेटर वाले अभ्यर्थियों का ब्यौरा तक उपलब्ध होने पर शक की सुई वरिष्ठ अधिकारी की ओर भी घूमने लगी।

कई और लोगों के भी पकड़े जाने की संभावना

fraud in up police recruitment

मध्य कमान मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस पूरे रैकेट में सेना भर्ती कार्यालय अमेठी की भूमिका संदिग्ध है।

यहां पकड़े गए अकेले वह दो जवान केवल मोहरा हैं, जबकि बिना वरिष्ठ अधिकारी की सूचना के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को डिस्पैच लेटर न देने पर जांच की दिशा ही बदल गई है। अभी कई और लोगों के पकड़े जाने की संभावना है।

तीन माह में भी न जागे कमांडिंग अधिकारी

fraud in up police recruitment

अप्रैल में नर्सिंग सहायक के 350 सफल अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित होते ही उनको लखनऊ छावनी स्थित सेना मेडिकल कोर केंद्र व कॉलेज के ट्रेनिंग बटालियन में ट्रेनिंग के लिए डिस्पैच लेटर जारी होना शुरू हो गए थे।

जिन अभ्यर्थियों के डाक विभाग से डिस्पैच लेटर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके थे, उनकी वापसी के कारणों की रिपोर्ट सीधे शक के दायरे में आए अधिकारी को भेजी गयी थी।

ऐसे में तीन माह से बिना निर्गत किये हुए डिस्पैच लेटर अमेठी सेना भर्ती कार्यालय में पड़े रहने से अधिकारी और इस काम में लगे एक जूनियर अधिकारी की जिम्मेदारी तय मानी जा रही है। हालांकि इस बारे में सेना भर्ती मुख्यालय के अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed