फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in the name of job of pump operater

Lucknow News: पंप आपरेटर की नौकरी के नाम पर ठगी, मुख्यमंत्री कार्यालय में की शिकायत तब हरकत में आई पुलिस

Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of job of pump operater
आशियाना थाने में तीन लोगों के खिलाफ सिंचाईं विभाग में पंप ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय में गुहार लगाई थी। आदेश होने पर पुलिस हरकत में आई।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, आशियाना के बंगला बाजार भदरूख निवासी विशाल कुमार रावत ने बताया कि उनकी मुलाकात सालभर पहले प्रकाश चौधरी उर्फ गोल्डी, ओमेंद्र प्रताप सिंह व एक अन्य व्यक्ति से हुई।
तीनों ने सिंचाईं विभाग में पंप ऑपरेटर की नौकरी दिलाने की बात कही। बताया कि विभाग के ज्वॉइंट सेक्रेटरी राम नारायण त्रिपाठी से घरेलू संबंध हैं।
हामी भरने के बाद ओमेंद्र ने दस्तावेज मांगे। विभाग के एक आवेदन पत्र पर दस्तखत कराए। ओमेंद्र ने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद आठ लाख का आधा चार लाख खाते में आरटीजीएस करने को कहा।
विज्ञापन

पांच जनवरी को ओमेंद्र ने कॉल कर बताया कि नौकरी मिल गई है। नियुक्ति पत्र कल सुबह ले लो। दूसरे दिन सुबह सिंचाई विभाग के वृंदावन कॉलोनी कार्यालय पर गया, जहां नियुक्ति पत्र की फोटो कॉपी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख खाते में जमा कराने के बाद कई दिनों तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला। पूछने पर विधानसभा चुनाव के कारण नियुक्ति होने में दिक्कत की बात कही। फिर कहा दो लाख रुपये का और इंतजाम कर लो। नियुक्ति लिपिक पर हो गई है।

इसके बाद कार्यालय बुलाकर लिपिक/मुंशी का नियुक्ति पत्र दिया, लेकिन ज्वॉइनिंग नहीं हो सकी। पीड़ित ने फर्जीवाड़े की जानकारी दी और रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी धमकाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed