फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in the name of getting a job abroad

Lucknow News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच से साढ़े चार लाख की ठगी

Sat, 09 Nov 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 09 Nov 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting a job abroad
रायबरेली। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मेरठ के एक व्यक्ति ने रायबरेली और प्रतापगढ़ जनपद के पांच लोगों को ठगी का शिकार बनाया। पांचों लोगों से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन

ऊंचाहार के गांव किरवाहार गांव निवासी रामराज, प्रतापगढ़ जनपद के थाना नवाबगंज के गांव बरवालिया निवासी अखिलेश कुमार, अंकित कुमार, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदिन का पुरवा निवासी लवकुश और ऊंचाहार कोतवाली के गांव पूरे चरई निवासी अमरदीप ने बताया कि मेरठ कैंट के कंकड़ खेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने विदेश में नौकरी दिलाने की एवज में साढ़े चार लाख रुपये ले लिए हैं। जब वे सभी दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे तो वहां वह शख्स नहीं मिला।
विज्ञापन

उसके बाद जब उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल बंद कर दिया गया। इसपर ठगी का शिकार हुए पांचों लोग मेरठ कैंट पहुंचे। जहां से सभी को धमकाकर भगा दिया गया। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है, जिसपर कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed