फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in the disposal of complaints in the Municipal Corporation

Lucknow News: नगर निगम में शिकायतों के निस्तारण में फर्जीवाड़ा

Fri, 20 Mar 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the disposal of complaints in the Municipal Corporation
केस- 1
विज्ञापन

हिंदनगर में एयरपोर्ट कॉलोनी के पीछे रहने वाले अजय वीर सिंह ने बीते माह आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें नगर निगम को बताया कि उनकी कॉलोनी में सड़क फुटपाथ से ऊंची हो गई है और सड़क बनाने में मैनहोल ढक दिए गए हैं। आश्वासन के बाद भी समस्या नहीं दूर की जा सकी है। हालांकि, इसके निस्तारण की झूठी रिपोर्ट लगा दी गई।



केस - 2

न्यू पवनपुरी कॉलोनी, आलमबाग के रामकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने बीते माह आईजीआरएस पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी कॉलोनी की सड़क को एक व्यक्ति ने गेट लगाकर बंद कर दिया है। इससे गाड़ी लाने-लेजाने में समस्या होती है। नगर निगम से फोन तो आया, पर अब तक नहीं समस्या दूर हुई। हालांकि, पोर्टल पर इसके निदान की रिपोर्ट है।
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर



लखनऊ। आईजीआरएस पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में नगर निगम के कर्मचारी फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। बिना समस्या दूर किए ही झूठी रिपोर्ट लगाई जा रही है। फरवरी में दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर जांच की गई तो 40 लोगों ने बताया कि उनकी शिकायत का सही निस्तारण नहीं किया गया और वे असंतुष्ट हैं। इस पर अब जोनल अभियंता को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक से 28 फरवरी तक आईजीआरएस पर 100 से अधिक शिकायतें जोन आठ से संबंधित समस्याओं को लेकर दर्ज हुईं। इनके निस्तारण को लेकर जांच हुई तो 40 शिकायतों का फीडबैक निगेटिव मिला। बिना मौके पर जाए और समस्या दूर कराए ही उसे पोर्टल पर निस्तारित दिखा दिया गया।

यह हाल तब है जब शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एक वर्ष में नगर निगम कई बार लापरवाही करने वालों पर नोटिस जारी करने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे चुका है। हालांकि, इसके बावजूद कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। फर्जी निस्तारण के जो मामले सामने आए हैं वे नगर निगम के जोन आठ में आने वाले इलाकों के हैं सड़क मरम्मत या अतिक्रमण से जुड़े हैं।




--------------



कोट

जोन आठ के जोनल अभियंता को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि वह उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें, जिन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की है।

- नंद किशोर, प्रभारी आईजीआरएस सेल नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed