फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in saubhagya yojna in Uttar Pradesh.

सौभाग्य योजना में हुआ खेल: मीटर तो लगे पर उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंची बिजली

Thu, 17 Oct 2019 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
fraud in saubhagya yojna in Uttar Pradesh.

सौभाग्य योजना के दौरान उपभोक्ताओं के घर पर लगाए गए मीटर के न चलने के बाद भी बिजली बिल आने की शिकायतें आने लगी हैं। यह जानकारी उप्र विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बुधवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को दी है।

विज्ञापन


सौभाग्य योजना के दौरान बिजली कर्मियों द्वारा बरती गई लापरवाही की वजह से उपभोक्ताओं के समक्ष आ रही दिक्कतों के संबंध में मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जल्दबाजी में योजना को बंद किए जाने के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


शक्ति भवन स्थित कार्यालय में ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए वर्मा ने बताया कि सौभाग्य योजना का काम जिस एजेंसी को सौंपा गया था, उसने जल्दबाजी में योजना के लाभार्थी उपभोक्ताओं के आवासीय परिसरों में मीटर तो टांग दिए पर बिजली चालू नहीं किए। अब उपभोक्ताओं के यहां बिजली के बिल पहुंचने शुरू हो गए हैं। तमाम जिलों से ऐसी शिकायतें मिलने लगीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियों द्वारा घटिया क्वालिटी का काम करवाया गया

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि एजेंसियों द्वारा घटिया क्वालिटी का काम कराया गया है। ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि इन शिकायतों की जल्द ही जांच कराई जाएगी और दोषी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed