फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in food security programme

धांधली: फर्जी नाम, पतों को दे डाला अनुदान

Sat, 30 Nov 2013 12:04 AM IST
अरुणोदय पांडेय/मैनपुरी
अरुणोदय पांडेय/मैनपुरी Updated Sat, 30 Nov 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
fraud in food security programme

किसानों को उपकरण देने के लिए मिलने वाले अनुदान में भी धांधली की जा रही है।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2013-14 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिन किसानों को ओसाई पंखा देना दर्शाया गया है उनमें से अधिकांश ने पंखा न मिलने की बात कही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि दो व्यक्तियों के नाम और पता फर्जी है। जानकारी के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2013-14 में जिले के 30 किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर ओसाई पंखा का वितरण किया जाना था।

पढ़ें-एक दिन की रिश्वत के आगे बौने हैं सब घोटाले
विज्ञापन


यह पंखा यूपी स्टेट एग्रो इंडिया कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए गए। कारपोरेशन ने पंखा वितरण के बाद उप कृषि निदेशक कार्यालय में अनुदान के भुगतान को सूची उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची का जब कार्यालय से सत्यापन कराया गया तो विभागीय अधिकारी भी दंग रह गऐ। 30 में से 14 किसानों ने तो पंखा मिलने से ही इंकार कर दिया।

वहीं दो किसान तो ऐसे हैं जिन्हें पंखा देना दर्शाया गया है और उस नाम और पते के किसान गांव में नहीं हैं। सूची के सत्यापन के बाद विभाग में हड़कंप है।

यह किसान नहीं मिले गांव में
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम नगला भगत निवासी वेदराम पुत्र रामनाथ लोधी तथा दिवनपुर चौधरी निवासी अतर सिंह पुत्र नेकराम को ओसाई पंखा देने दर्शाए गए हैं। जबकि जांच में इन गांवों में इस नाम का कोई नहीं है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed