{"_id":"6158b9ac8ebc3e656e3c71a7","slug":"fraud-for-job-lucknow-news-lko5983391152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में नौकरी का झांसा देकर 30 हजार ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस में नौकरी का झांसा देकर 30 हजार ऐंठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। वजीरगंज इलाके में रहने वाले एक युवक की दोस्ती फेसबुक पर कथित रूप से फ्रांस की युवती से हो गई। युवती ने नौकरी दिलाने के नाम पर वीजा और अन्य पेपर वर्क के नाम पर युवक से लगभग 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठगी का शिकार हुए युवक ने वजीरगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वजीरगंज की फातिमा हाउस मस्जिद के पास रहने वाले हसन अकबर की कोरोना काल में नौकरी चली गई थी। इसी बीच फेसबुक पर फ्रांस की एक युवती ने उनकी दोस्ती हो गई। युवती ने अपना नाम डोविना रेचल बताया। युवती ने अकबर को फ्रांस में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसनेे अकबर को एक एजेंट का नंबर देकर वीजा और अन्य दस्तावेज तैयार कराने के लिए बात करने को कहा। अकबर ने उक्त नंबर पर फोन किया तो एजेंट ने कागजी कार्रवाई के नाम पर 8,835 रुपये एक बैंक खाते में जमा करा लिए। इसके बाद एक अन्य एजेंट की कॉल आई। उसने भी कागजी खानापूर्ति के नाम पर एक बैंक खाते में 21 हजार रुपये जमा करा लिए।
एजेंट ने छह दिन के भीतर वीजा मिलने की बात कही। मगर एक माह बीतने पर भी वीजा नहीं मिला। डोविना से भी फेसबुक पर संपर्क न हो पाने पर अकबर को ठगी का पता चला। छानबीन में पता चला कि रकम हरियाणा और बंगलूरू के दो बैंक खातों में जमा कराई गई थी। अकबर ने वजीरगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सस्ता आईफोन दिलाने के नाम पर ठगी
लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वासखंड निवासी बीएससी के छात्र को ऑनलाइन शॉप पर महज सात हजार रुपये में आईफोन 13 प्रो दिखा। उन्होंने संपर्क किया तो एक व्यक्ति ने छात्र को व्हाट्सएप कॉल कर आधी रकम का भुगतान पहले करने को कहा। इस पर छात्र ने फोन-पे एप से उसे 3,500 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद न तो आईफोन भेजा गया और न ही अब उक्त नंबर पर संपर्क हो पा रहा है। छात्र ने शनिवार को साइबर सेल में शिकायत की है।