फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud for 19 lakhe

विश्वास ट्रेडिंग कंपनी ने 19 लाख हड़पे

Mon, 19 Apr 2021 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
fraud for 19 lakhe
लखनऊ। विभूतिखंड थाने में विश्वास ट्रेडिंग फर्म के खिलाफ 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ने निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा का वादा कर ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बाराबंकी निवासी कुलदीप लोधी के अनुसार, वर्ष 2019 में उनके परिचित धीरज बहादुर ने विश्वास ट्रेडिंग फर्म के बारे में बताया था। यह फर्म कम वक्त में निवेश की गई धनराशि पर अच्छा मुनाफा दिलाने का दावा करती थी। धीरज के कहने पर कुलदीप विभूतिखंड स्थित कम्पनी के दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनकी मुलाकात निदेशक विश्वजीत विश्वास, भारत मोदी, शंकर गायन और विशाल विश्वास से हुई।
विज्ञापन

आरोपितों ने एक लाख का निवेश करने पर प्रतिमाह चार हजार रुपये देने का दावा किया। साथ ही एक साल बाद 16 प्रतिशत का मुनाफा दिया जाना था। यह बात सुनकर कुलदीप ने 19 लाख रुपये लगाए थे। कुछ महीनों तक उन्हें मुनाफा मिला। इसके बाद रुपये मिलना बंद हो गए। कई बार कहने के बाद भी रुपये नहीं मिले। इसके बाद विभूतिखंड कोतवाली पहुंच कर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed