फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud by chit fund company, one arrested

एफडी और आरडी में लुभावनी स्कीम के झांसे में न आएं, पढ़ें खबर

Fri, 27 May 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
fraud by chit fund company, one arrested

लखनऊ इंदिरानगर पुलिस ने 250 लोगों का चार करोड़ रुपया लेकर भागी चिट फंड कंपनी रियल विजन नेशनल कॉरपोरेशन लिमिटेड के संचालक दीपक कुमार अग्रहरि को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि इलाहाबाद के मऊआईमा गांव निवासी दीपक और उसके पांच साथियों ने 2011 में मुंशी पुलिया चौराहा स्थित सिद्दीकी प्लाजा में कंपनी का ऑफिस शुरू किया था। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि दीपक और उसके साथी उड़ीसा निवासी सुधीर कुमार बोहरा, अजीत कुमार साहू, सुहास, मनोज और सुक्रांत ने मिलकर कंपनी शुरू की थी। संचालकों ने पांच साल में रकम दोगुनी करने सहित एफडी और आरडी के कई आकर्षक ऑफर देकर सैकड़ों लोगों से रकम जमा कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल तक कंपनी ने लोगों का रुपया जमा किया और 2013 को बोरिया-बिस्तर समेटकर गायब हो गए। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रवींद्र नाथ सिंह कर रहे थे। मुखबिरों से दीपक कुमार के यहां कृष्णानगर के सुभाषनगर स्थित राजा भाई के मकान में किराये पर रहने की जानकारी मिली थी। 

सुबह करीब पौने नौ बजे उसके इंदिरानगर के सेक्टर आठ चौराहे आने की सूचना मिली। इसके बाद उपनिरीक्षक रवींद्र नाथ सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, आरक्षी उदित नारायण सिंह और शमशाद खान ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। 

ढाई सौ से ज्यादा लोगों को बनाया निशाना

fraud by chit fund company, one arrested
दीपक कुमार अग्रहर‌ि - फोटो : amar ujala

एसओ ने बताया कि सभी छह नामजद आरोपियों में यह पहली गिरफ्तारी है। दीपक के खिलाफ सिर्फ इंदिरानगर थाने में ही धोखाधड़ी की 10 एफआईआर दर्ज हैं। इसमें से नौ बीते वर्ष की हैं जबकि एक मामला इसी वर्ष लिखा गया है।

विवेचक ने बताया कि चिट फंड कंपनी के संचालकों ने दो साल के दौरान राजधानी व आसपास के जनपदों से 250 से अधिक लोगों को निशाना बनाया। इनसे करीब तीन से चार करोड़ रुपये ठगे जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस के पास दस शिकायतकर्ता हैं। दीपक की गिरफ्तारी की जानकारी पाकर और शिकायतकर्ता सामने आएंगे।

दीपक कुमार अग्रहरि ने ठगी की रकम से ऑनलाइन रीचार्ज का कारोबार शुरू किया था। उपनिरीक्षक रवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि उसका अधिकांश काम कृष्णानगर और आशियाना क्षेत्र में था। 
इसलिए वह वहीं किराये का मकान लेकर रह रहा था। पकड़े जाने के डर से वह काफी सतर्क रहता था। बीते तीन साल के दौरान उसने आठ से ज्यादा मकान और कई मोबाइल नंबर बदले। पुलिस दीपक के बैंक अकाउंट व अन्य संपत्तियों का ब्यौरा खंगाल रही है।

इन लोगों ने दर्ज कराई थी एफआईआर
इंदिरानगर निवासी मनीष निगम और उनकी पत्नी अर्चना से 6.50 लाख रुपये
बालागंज निवासी संतोष कुमार सक्सेना व उनकी पत्नी कनक से 1.10 लाख रुपये
इंदिरानगर सी ब्लाक में रहने वाली रामरती देवी से एक लाख रुपये
चिनहट की दयाल रेजिडेंसी निवासी विष्णु शर्मा से 77 हजार रुपये
इंदिरानगर सी ब्लॉक के मनोज कुमार से तीन हजार रुपये 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed