फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Franchicee outlet send fake postal ticket

फ्रेंचाइजी आउटलेट ने भेजे जाली डाक टिकट लगे 1041 लिफाफे, केस, नासिक के भारतीय प्रतिभूति मुद्रालय की जांच में खुलासा

Wed, 09 Jun 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Franchicee outlet send fake postal ticket
लखनऊ। डाक विभाग में जाली टिकटों का बड़ा खेल सामने आया है। चौक प्रधान डाकघर से संबंधित फ्रेंचाइजी आउटलेट ने 1041 लिफाफों पर जाली टिकट लगाकर सरकार को चूना लगाने की कोशिश की। संदेह होने पर लिफाफों पर लगे टिकट को जांच के लिए भारतीय मुद्रालय नासिक भेजा गया। 20 रुपये के इन डाक टिकटों को जाली घोषित किया गया। इनसे विभाग को 23,480 रुपये की क्षति हुई। रिपोर्ट आने के बाद डिप्टी पोस्ट मास्टर ने चौक थाने में फ्रेंचाइजी आउटलेट की मालकिन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सरकारी खजाने को चूना लगाने, कूटरचित टिकट तैयार करने व धोखाधड़ी में केस किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक प्रधान डाकघर में राम बिहारी डिप्टी पोस्टमास्टर हैं। उनके मुताबिक सीतापुर रोड स्थित त्रिवेणीनगर-3 निवासी शालिनी निगम ने प्रधान डाकघर चौक से फ्रेंचाइजी आउटलेट ले रखा है। पिछले साल आठ जुलाई को उनके आउटलेट का नवीनीकरण प्रवर अधीक्षक लखनऊ मंडल के कार्यालय से किया गया। फ्रेंचाइजी आउटलेट को डाक सामग्री बुक कर संबंधित डाकघर में प्रस्तुत करने का अधिकार होता है।
विज्ञापन

राम बिहारी ने तहरीर में बताया कि शालिनी ने 9 दिसंबर को शाम चार बजे 1047 पंजीकृत पत्र और 147 स्पीड पोस्ट का लिफाफा चौक प्रधान डाकघर को सौंपा। इसमें 31 स्पीड पोस्ट और 1010 पंजीकृत पत्रों पर चस्पा डाक टिकट काउंटर सहायक को संदिग्ध लगे। जांच के लिए इन पत्रों के संबंधित डाक मंडलों से संपर्क किया गया। वहां बांटे लिफाफे को मूल रूप से वापस मंगवाया गया। मामले की जानकारी प्रवर अधीक्षक डाकघर लखनऊ मंडल को दी गई, जिसके बाद विभागीय जांच कराने का आदेश हुआ। पड़ताल में लिफाफों पर लगे टिकट संदेह के घेरे में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मार्च को जांच के लिए भेजे टिकट
प्रवर अधीक्षक डाकघर लखनऊ मंडल ने 27 मार्च को संदिग्ध लिफाफों में टिकट लगे लिफाफे को जांच कराने के लिए भारतीय प्रतिभूति मुद्रालय नासिक भेजा। डिप्टी पोस्ट मास्टर के मुताबिक कुल 1041 लिफाफों पर लगे डाक टिकट जाली थे। शालिनी निगम ने साजिश रचते हुए विभाग को 23,480 रुपये की क्षति पहुंचाई। राम बिहारी ने चौक थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक विभागीय जांच की रिपोर्ट और टिकटों की आपूर्ति के बारे में पड़ताल की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed