{"_id":"59f0c1da4f1c1bd0538b95e6","slug":"four-were-send-from-train-and-dead-body-woman-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: तीन नहीं चार बेटियों को फेंका था ट्रेन से, पत्नी की भी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: तीन नहीं चार बेटियों को फेंका था ट्रेन से, पत्नी की भी मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही के साथ फेंकी गई बच्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसेवा एक्सप्रेस से सोमवार रात पिता और चाचा ने सिर्फ तीन बच्चियों को ही नहीं बल्कि पांच को फेंका था। बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज इलाके में बच्चियों की मां आफरीन की लाश मिली जबकि चौथी बच्ची रबिया खातून (9) करीब 50 किमी. दूर सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में स्थित गुलरामऊ क्रॉसिंग के पास गंभीर रूप से जख्मी मिली। घायल बच्चियों का कहना है कि पिता इद्दू और चाचा इकबाल ने उन्हें फेंका। दोनों लापता हैं।
विज्ञापन
सोमवार रात बिहार के मोतिहारी जिले के ग्राम जहांकलां निवासी इद्दू अपनी पत्नी, बेटियों व भाई इकबाल के साथ पंजाब से बिहार जा रहा था। जीआरपी सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आफरीन की लाश और रबिया के गंभीर रूप से घायल मिलने से साफ है कि चलती ट्रेन से कुल पांच लोगों को फेंका गया था।
विज्ञापन
पढ़ें पूरा मामला- पिता ने चलती ट्रेन से अपनी 3 बेटियों को बाहर फेंका, एक की मौत
विज्ञापन
बेटी मुन्नी (5) की लाश मंगलवार को ही सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में रमईपुर हाल्ट के निकट ट्रैक के करीब पड़ा मिला था। जबकि घायल मिलीं अल्बुल खातून (8) व सलीमा (4) का सीतापुर जिला चिकित्सालय में इलाज हो रहा है।
अल्बुल ने ही फोटो से मां और घायल मिली लड़की को अपनी बड़ी बहन के रूप में शिनाख्त की। रबिया को लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।