{"_id":"5f1bc8088ebc3e63b37675ee","slug":"four-suspended-including-deputy-jailor-for-making-video-of-beating-in-ballia-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया जेल में मारपीट का वीडियो बनाने में डिप्टी जेलर समेत 4 निलंबित, जेल अधीक्षक व जेलर को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया जेल में मारपीट का वीडियो बनाने में डिप्टी जेलर समेत 4 निलंबित, जेल अधीक्षक व जेलर को कारण बताओ नोटिस जारी
Sat, 25 Jul 2020 11:20 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जेल में एक बंदी की अन्य बंदियों द्वारा पिटाई किए जाने और उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के मामले में एक डिप्टी जेलर व तीन जेल वार्डरों को निलंबित कर दिया गया है। डीजी कारागार आनंद कुमार ने इसके साथ बलिया जेल के अधीक्षक व जेलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि बलिया जेल के अंदर वीडियो बनाए जाने पर जेल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
कारागार महानिदेशक आनंद कुमार ने इस मामले की जांच डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज रामधनी को सौंपी थी और उनसे दो दिनों में रिपोर्ट तलब की थी। डीआईजी ने जो रिपोर्ट सौंपी उसके अनुसार बंदी अंकित गुप्ता, सोनू यादव तथा रोहित वर्मा ने मिलकर एक अन्य बंदी धर्मेंद्र यादव को मारा पीटा तथा प्रकरण का वीडियो बंदी रोहित वर्मा के मोबाइल से बनाया गया।
विज्ञापन
यह मोबाइल बंदी प्रेम यादव के पास से तलाशी में प्राप्त हुआ। जेलों में हिंसा तथा मोबाइल जैसे निषिद्ध उपकरणों का प्रयोग प्रतिबंधित है। जांच में डिप्टी जेलर बाबूराम यादव, हेड जेल वार्डर, हेड जेल वार्डर रघुवंश सिंह, जेल वार्डर चंद्रशेखर प्रेमी व अवधेश यादव को मुख्य रूप से दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य और जेलर डॉ विनय कुमार को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जवाब के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन