{"_id":"67b62e0530d93879240f389d","slug":"four-sub-inspectors-and-10-constables-were-deployed-to-manage-the-traffic-system-raebareli-news-c-101-1-slko1031-127888-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगे चार दरोगा और 10 सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगे चार दरोगा और 10 सिपाही
Thu, 20 Feb 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए थानों में तैनात चार दरोगा और 10 सिपाहियों को लगाया गया है। यह फैसला पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने यातायात विभाग में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लिया। हाइवे पर पड़ने वाले चौराहों को जाम से मुक्त करने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो।
दरअसल, रायबरेली से होकर रायबरेली के अलावा लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर जिलों के लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना प्रयागराज के लिए लगा है। इधर, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी।
यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह के मुताबिक ट्रैफिक विभाग में यातायात प्रभारी के अलावा 10 यातायात उपनिरीक्षक, 18 आरक्षी, 50 होमगार्ड, 70 पीआरडी जवान उपलब्ध हैं। जबकि 32 यातायात आरक्षी, आठ यातायात निरीक्षक की डयूटी महाकुंभ में लगाई गई है। इससे यातायात व्यवस्था संभालने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली, मिल एरिया थाने में तैनात चार दरोगा और 10 सिपाहियों की ड्यूटी यातायात व्यवस्था संभालने में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर बछरावां, रतापुर, सारस तिराहा, सिविल लाइंस व मुंशीगंज कस्बे में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।