{"_id":"67613fb7a9f2829367042bdd","slug":"four-students-suspended-on-accusation-of-eve-teasing-and-beating-students-in-lu-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow University: छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी चार छात्र निलंबित, मांगा गया लिखित जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow University: छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी चार छात्र निलंबित, मांगा गया लिखित जवाब
Tue, 17 Dec 2024 02:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:39 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओं से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में चार छात्रों को निलंबित किया गया है। मामले में आरोपी छात्रों से लिखित में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी का छात्रावास आवंटन निरस्त करते हुए इनसे समस्त छात्रोचित सुविधाएं छीन ली गई हैं। इसके साथ इनका विवि के दोनों परिसरों में आना जाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
लविवि के मुख्य परिसर के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने मंगलवार इन छात्रों के निलंबन का आदेश जारी कर जानकारी दी। मालूम हो कि जानकीपुरम स्थित न्यू कैंपस में 7 दिसम्बर को देर शाम नशे में धुत युवकों ने लावण्या छात्रावास में रहने वाली बीटेक की छात्राओं के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: योगी सरकार ने पेश किया 17,865 करोड़ का अनुपूरक बजट, ऊर्जा विभाग को मिले सबसे अधिक 8587 करोड़
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम बोले- 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियमानुसार दिया गया आरक्षण, पढ़ें पांच बड़ी बातें
इस पर एक छात्र ने बीच बचाव किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई थी। जब तक घटना विश्वविद्यालय प्रशासन को पता चलती आरोपी छात्र विश्वविद्यालय से भाग गए थे। इस पर पीड़ित छात्राओं ने कुलानुशासक से लिखित शिकायत की थी जिसमें रैगिंग का जिक्र भी किया गया था।
अब करीब आठ दिनों बाद प्राक्टोरियल बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए सभी को निलंबित कर दिया है। कुलानुशासक कार्यालय की ओर से जारी पत्र में आरोपी छात्रों को लिखित अथवा स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। ऐसा न करने पर माना जाएगा कि उन्हें अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है।
इन छात्रों का किया गया निलंबन
जिन छात्रों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है उसमें से तीन छात्र अमन यादव, प्रशांत यादव व किशन सिंह बीफार्मा कोर्स के विद्यार्थी हैं। वहीं, एक अन्य छात्र अमरेंद्र सिंह एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स का विद्यार्थी है।