फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four smugglers arrested

Lucknow News: चार तस्कर गिरफ्तार, 56 लाख का 56 किलो गांजा बरामद

Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 07 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested
एसटीएफ लखनऊ और बछरावां पुलिस की संयुक्त टीम ने कन्नावां गांव के पास से पकड़ाउड़ीसा से सस्ते दर पर खरीदकर प्रदेश के जिलों में करते थे बिक्री, ऑटो को कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बछरावां (रायबरेली)। एसटीएफ लखनऊ और बछरावां पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को भोर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। इन चारों के पास से 56 लाख कीमत का 56 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त किए जाने वाले ऑटो को कब्जे में लिया है। पुलिस की मानें तो उड़ीसा से सस्ते दर में गांजा खरीदकर तस्कर उत्तर प्रदेश के जिलों में महंगे दामों में गांजा की तस्करी करते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि भोर करीब छह बजे सूचना मिली थी कि बछरावां क्षेत्र से होकर गांजा की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार राय की टीम बछरावां क्षेत्र के कन्नावां गांव स्थित ढाबा के पास से ऑटो सवार चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछने पर चारों आरोपियों ने गांजा तस्करी करने की बात स्वीकार की। सीओ महराजगंज यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि मेरठ जिले के सकोती टांडा निवासी अंकित कुमार पुत्र प्रदीप सिंह, मोहित कुमार पुत्र रमेशचंद्र, मुजफ्फर नगर जिले के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के उद्यपुर निवासी अक्षय पुत्र धर्मेद्र, बिजनौर जिले के धामपुर तहसील क्षेत्र के बल्ला शेरपुर निवासी उमर हयात को पकड़ा गया है। इन चारों की निशानदेही पर 56 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 56 लाख है। ऑटो संख्या ओडीआईबी 9076 कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हम लोग यह गांजा उड़ीसा राज्य के झारसूगड़ा से कम दामों में खरीदकर उत्तर प्रदेश राज्य में लाकर बेचते थे, जिससे हमें काफी मुनाफा होता है। ऑटो का प्रयोग इसलिए करते थे, ताकि किसी को हम लोगों पर गांजा तस्करी करने का शक न होने पाए। उड़़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे, तभी पकड़ गए। पूछताछ के बाद आरोपियों को तस्करों को जेल भेज दिया गया है।


चार हजार का गांजा 10 हजार में बेचते थे
सीओ के मुताबिक पकड़े गए तस्कर उड़ीसा में एक किलो गांजा चार हजार रुपये में खरीदते थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक किलो गांजा 10 हजार रुपये की दर से बिक्री करते थे। चारों तस्कर काफी समय से गांजा तस्करी का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों के अलावा गांजा तस्करी में अन्य कितने लोग शामिल हैं, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed