फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four rescued out of five children in rapti river of Balrampur.

Balrampur: राप्ती नदी में नहाते डूब रहे पांच बच्चों में से चार को निकाला, एक गहराई में गुम हुआ

Wed, 13 Mar 2024 04:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Mar 2024 04:34 PM IST
सार

राप्ती नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहराई में जाने से डूब गए जिनमें से चार को बाहर निकाल लिया गया है जबकि एक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Four rescued out of five children in rapti river of Balrampur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलरामपुर के तुलसीपुर मार्ग पर स्थित राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगे बच्चों का शोर सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक बालक ज्यादा गहराई में चला गया। तेज बहाव होने से बालक नदी में ही गुम हो गया।
विज्ञापन


नदी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू किया। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि गोताखोर बुलाए गए हैं, नदी में लापता हुए बालक की खोज कराई जा रही है। राप्ती नदी से थोड़ी दूर स्थित सिसई गांव के पांच बच्चे बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे नदी में नहाने पहुंचे थे। नदी के तट पर पानी कम था तो नहाने चले लगे। नहाते - नहाते नदी की गहराई में चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- हमने चीनी उत्पादों को मार्केट से दूर कर दिया है, एमएसएमई रोजगार की संभावना वाला क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब घर बैठे रामलला की आरती देख सकेंगे भक्त, दूरदर्शन ने शुरू किया प्रसारण


अचानक इसहाक (13), रूमान (13), शाबान (10), सफीक (9) व तनवीर (12) डूबने लगे। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत कर रूमान, शाबान, सफीक व तनवीर को नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन अधिक गहराई में जाने के कारण इसहाक को नहीं निकाल सके। वह तेज बहाव होने से काफी दूर निकल गया।

इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने फिर से प्रयास किया। जाल भी लगाने से भी बच्चे की जानकारी नहीं पाई। अब पुलिस ने गोताखोरों को बुलाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। बताया जा रहा है कि डूबा बालक काफी दूर निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed