फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people of the same family seriously injured in the explosion in Sivan village.

Lucknow News: सीवन गांव में विस्फोट से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल

Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four people of the same family seriously injured in the explosion in Sivan village.
शिवगढ़ (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सीवन गांव में बुधवार की रात करीब नौ बजे एक मकान में विस्फोट होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जहां रसोई गैस सिलिंडर से विस्फोट होने की सूचना के आधार पर जांच कर रही है। वही ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर में विस्फोट हुआ है, उसमें आतिशबाजी का सामान बन रहा था।
विज्ञापन

सीवन गांव में तेज धमाके से अफरा तफरी मच गई। गांव के काफी लोग सो गए थे, जो धमाका होने के बाद जग गए। घटनास्थल पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। पुलिस का कहना है कि सिलिंडर फटने की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की जा रही है। वही ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर में विस्फोट हुआ ह,ै वहां पर आतिशबाजी का सामान बन रहा था। विस्फोट से एक ही परिवार के वसीम (28) पुत्र नजर मोहम्मद, आलिया 5 वर्ष पुत्री वसीम, जरीबा पत्नी नजर मोहम्मद व महजबी (30) पत्नी वसीम चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

सभी को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है कि विस्फोट सिलिंडर फटने के कारण हुआ या फिर इसकी और कोई वजह है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। विस्फोटक सामग्री होने की बात भी सामने आ रही है। उस पर भी जांच की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित सिंह का कहना है कि किसी लोहे की वस्तु में विस्फोट से बेटी आलिया व महजबी को गंभीर घाव हुए हैं। देर रात सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed