{"_id":"5f6ac7824dcdf6055022f1c3","slug":"four-people-died-when-a-car-collide-to-a-tree-on-bahraich-sitapur-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच-सीतापुर मार्ग पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच-सीतापुर मार्ग पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत
Wed, 23 Sep 2020 11:21 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच सीतापुर रोड दुर्घटना: दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रामपुरवा चौकी के पास बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में एक सात वर्षीय मासूम समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जिले के पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा के अनुसार, हरिद्वार से सिद्धार्थ नगर के तेतरा बाजार जा रही कार में 10 लोग सवार थे। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर सुबह करीब चार बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक मासूम व तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। शेष को अस्तपाल ले जाया गया। जहां से गंभीर घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतकों के नाम:
- नीता देवी (42 वर्ष)
- निशा (7 वर्ष)
- मिश्रावती (44 वर्ष)
- रीता देवी (40 वर्ष)
घायल श्रद्धालुओं का विवरण:
- विकास (32 वर्ष)
- अंकित (17 वर्ष)
- संगीता (23 वर्ष)
- विशाल (15 वर्ष)
- सच्चिदानंद पाठक
- दिलीप कुमार (24 वर्ष)