फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four more found corona positive, pgi staff is one of them

पीजीआई की संविदाकर्मी समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में 447 हो गई मरीजों की संख्या

Fri, 05 Jun 2020 01:46 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
four more found corona positive, pgi staff is one of them
लखनऊ में पीजीआई के डाटा एंट्री ऑपरेटर के बाद गुरुवार को यहां की एक संविदाकर्मी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तीन और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजों की जांच निजी लैब में हुई है। अफसरों ने इनकी जांच केजीएमयू से करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


अब राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 447 पहुंच गई है। इनमें 323 लखनऊ के मूल निवासी हैं। पीजीआई की संविदा कर्मचारी पुराने शहर में रहती है। तीन दिन पहले बुखार व सांस लेने में तकलीफ हुई तो वह पीजीआई पहुंची। डॉक्टरों ने जांच कराई तो संक्रमण निकला।
विज्ञापन


इसी तरह विभूति खंड के निकट एक अपार्टमेंट निवासी एक पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, इंदिरानगर में एक क्लीनिक के पास रहने वाला एक मरीज पॉजिटिव मिला है। जबकि अलीगंज सेक्टर-एफ निवासी एक मरीज में भी संक्रमण मिला है। सीएमओ ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में दो नए हॉटस्पॉटः गुरुवार को दो नए हॉटस्पॉट बढ़ गए हैं। इनमें फातिमा अस्पताल व न्यू हैदराबाद का मर्चेंट अपार्टमेंट हैं। दोनों को सील कर दिया गया है और टीम नमूने ले रही है। शहर में अब कुल 11 हॉटस्पॉट हो गए हैं।

निजी हॉस्पिटल व क्लीनिक की कुछ यूनिट 24 घंटे के लिए बंद

संक्रमित मरीजाें के मिलने के बाद सहारा हॉस्पिटल और इंदिरानगर स्थित आलिया क्लीनिक के कुछ विभागों को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि मरीजों के संपर्क में आए डॉक्टर व स्टाफ को होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।

सांस की समस्या से पीड़ित इंदिरानगर के नया गांव निवासी युवक को परिजन आलिया क्लीनिक लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने कोविड जांच रिपोर्ट मांगीं तो युवक ने निजी लैब से जांच करवाई। इसी तरह वाराणसी निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग इलाज के लिए गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। डॉक्टरों ने प्रोटोकॉल के तहत बुजुर्ग की निजी लैब से जांच करवाई। गुरुवार को दोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

लोहिया में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की तलाश

लोहिया संस्थान में बुधवार रात दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन मरीजों की रिपोर्ट पर न तो विभाग का नाम दर्ज था न ही पर्चा नंबर। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज की तलाश शुरू हुई तो कर्मचारियों ने सूचना अधिकारियों को दी।

इसके बाद मरीजों के पर्चे खोजे गए तो दोनों का पता मिला। संस्थान के प्रवक्ता श्रीकेश सिंह के मुताबिक, दो जून को उन्नाव की एक वृद्धा और एक युवक फीवर क्लीनिक में आए थे। इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संबंधित जिले के सीएमओ को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed