{"_id":"67fad0b848d3bf0dd102e407","slug":"four-members-elected-for-kgmu-working-council-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1155069-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू कार्य परिषद के लिए चार सदस्य चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू कार्य परिषद के लिए चार सदस्य चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में लंबे समय बाद निर्वाचित सदस्य होंगे। शनिवार को हुए विश्वविद्यालय कोर्ट के चुनाव में डॉ. ओपी सिंह, डॉ. सुरेश अहिरवार, डॉ. उदय भान सिंह और डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा का चयन किया गया। इसके साथ ही डेंटल काउंसिल के सदस्य के रूप में डॉ. हरिराम का निर्वाचन चुनाव के माध्यम से हुआ।
केजीएमयू को वर्ष 2002 में विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था। केजीएमयू अधिनियम के अनुसार विवि की कार्य परिषद में 22 सदस्य होते हैं। इनमें विश्वविद्यालय कोर्ट से निर्वाचित होकर आने वाले चार पंजीकृत स्नातक भी शामिल होते हैं। काफी समय से इसकी चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई थी। ऐसे में कार्य परिषद में एक भी निर्वाचित सदस्य नहीं था। ऐसे में कार्य परिषद के फैसलों पर सवाल उठाए जा रहे थे।
चुनाव अधिकारी प्रो. केके सिंह ने बताया कि डेंटल काउंसिल के एक पद के लिए डॉ. हरिराम, डॉ. भास्कर अग्रवाल और डॉ. पवित्र रस्तोगी मैदान में थे। डॉ. हरिराम को 32, डॉ. भास्कर को 20 और डॉ. पवित्र रस्तोगी को 30 वोट मिले। विश्वविद्यालय कोर्ट के चुनाव में डॉ. ओपी सिंह पहले, डॉ. सुरेश अहिरवार दूसरे, डॉ. उदय भान सिंह तीसरे और डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा चौथे स्थान पर रहे।