फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four lakh destitute women will get pension before diwali as gift

चार लाख निराश्रित महिलाओं को दिवाली से पहले मिलेगा पेंशन का तोहफा

Mon, 07 Oct 2019 07:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 07 Oct 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
four lakh destitute women will get pension before diwali as gift
pension

प्रदेश में 4.09 लाख निराश्रित महिलाओं के खातों में दिवाली से पहले पेंशन की राशि भेज दी जाएगी। इनमें 87 हजार वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले वित्त वर्ष में ट्रेजरी में देरी से बिल लगाए जाने से भुगतान नहीं हो सका था। सरकार ने महिला कल्याण निदेशालय को इन महिलाओं को त्यौहार के सीजन में हर हाल में पेमेंट करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यूपी में 23.49 लाख निराश्रित विधवा महिलाओं को 500 रुपये प्रति माह की पेंशन दी जाती है। चालू वित्त वर्ष में इनमें से 20.28 लाख महिलाओं के खातों में सितंबर में पहली दो किस्तें भेज दी गईं, लेकिन बैंकों के आईएफएससी कोड बदल जाने के कारण 3.21 लाख महिलाओं के खातों में राशि नहीं जा सकी। 
विज्ञापन


बैंकों के आपस में विलय के कारण ये कोड परिवर्तित किए गए थे। समय से भुगतान न होने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शासन ने इस मुद्दे को काफी गंभीरता से लेकर महिला कल्याण निदेशालय को कड़े निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कल्याण निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि आईएफएससी कोड का मुद्दा हल हो चुका है। पीएफएमएस सॉफ्टवेयर पर परिवर्तित कोड फीड कर दिए गए हैं। इसलिए 3.21 लाख महिलाओं के खातों में आने वाले शुक्रवार तक धनराशि पहुंच जाएगी। पहली दो किस्तें एक साथ जाएंगी। 

वहीं, जिन 87 हजार महिलाओं का पिछले वित्त वर्ष का बकाया है, उसके लिए वित्त विभाग से अनुमति मांगी गई है। इस मामले पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें वित्त विभाग ने भुगतान के लिए सहमति दे दी थी। अब सिर्फ फाइल पर आदेश होना भर बाकी रह गया है। 

अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह इन 87 हजार महिलाओं का भी भुगतान हो जाएगा। यहां बता दें कि पिछले वित्त वर्ष का बजट लैप्स होने पर अगले साल उसके उपयोग के लिए नए सिरे से शासन से अनुमति लेनी होती है।

3.21 लाख निराश्रित महिलाओं को शुक्रवार तक भुगतान कर दिया जाएगा। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी किस्त न पाने वाली 87 हजार महिलाओं को भी भुगतान के लिए वित्त विभाग से सहमति मांगी गई है। फाइल लौटते ही उन्हें भुगतान की प्रक्रिया भी प्रांरभ कर दी जाएगी।
-मनोज राय, निदेशक, महिला कल्याण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed