फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four injured in firing in bahraich.

बहराइच में कहासुनी के बाद फायरिंग में चार घायल, मचा हड़कंप, एक गिरफ्तार

Wed, 06 Feb 2019 06:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
four injured in firing in bahraich.
घटना के बाद घायलों के परिजनों से मिलते बहराइच एसपी डॉ गौरव ग्रोवर - फोटो : amar ujala

बहराइच के दरगाह थाने के गल्ला मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार देर रात एक होटल के सामने कुछ लोगों में कहासुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष के युवकों ने कट्टा व अन्य अवैध असलहे हवा में लहराते हुए प्रदर्शन कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चार युवक घायल हुए हैं। फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। हमले का कारण रंजिश बताया जा रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत चिंताजनक होने पर रात में ही उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक हमलावर को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत दरगाह भिनगा मार्ग स्थित कैलाश होटल के सामने रात 11 बजे के आसपास दरगाह क्षेत्र के घोसियाना दरगाह निवासी अनीस (28) पुत्र रईस, महफूज (28) पुत्र शरीफ बंजारा, नदीम (35) पुत्र हाशिम, अब्दुल कादिर(45) पुत्र गरीबे आपस में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी सलारगंज निवासी मानू अपने पांच साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी के बाद असलहे लहराकर फायरिंग शुरू कर दी

four injured in firing in bahraich.
फायरिंग में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 15 मिनट तक कहासुनी के बाद मानू पक्ष के लोगों ने कट्टा व अन्य असलहे निकालकर हवा में लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गयी। गोली लगने से नदीम, कादिर, अनीस और महफूज गिरकर तड़पने लगे। युवकों के गिरते ही हमलवार मौके से फरार हो गए।

फायरिंग और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर सभी घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। अस्पताल पहुंचकर रात में ही घायलों के बयान दर्ज किए।

एसपी ने बताया कि घायल महफूज के भाई मेराज की तहरीर पर छह लोगों पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया गया है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी मानू को झिंगहाघाट के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed