{"_id":"60e8acff8ebc3eccc619974d","slug":"four-illegal-passengers-caught-in-train-lucknow-news-lko586230732","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसदों के नाम पर यात्रा कर रहे चार धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसदों के नाम पर यात्रा कर रहे चार धरे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसदों के नाम पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (02566) में सफर करने वाले चार शातिर शुक्रवार शाम को पकड़े गए। उन्हें ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर उताराकर 12500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसके संखवार ने बताया कि सेकंड एसी बोगी ए-2 में पूर्व सांसदों काली प्रसाद पांडे और एलपी राय के नाम पर एक पुरुष यात्री तीन महिलाओं के साथ नई दिल्ली से सिवान के लिए सफर कर रहा था।
यात्रियों के रिश्तेदारों ने ही फर्जीवाड़े की सूचना रेलवे बोर्ड को दी थी। इसके बाद ट्रेन जब ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो चारों से आईडी दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन
आनाकानी करने पर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद यात्रियों से 12,500 रुपये किराए व जुर्माने का वसूलकर जाने दिया गया। पकड़ा गया पुरुष यात्री खुद को पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडे का बेटा रहा था।
पकड़े जा चुके हैं एमपी के फर्जी लैटरपैड
24 जून को पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में टिकट कन्फर्म करने के मामले की जांच में आईआरसीटीसी एजेंट सैय्यद सलीम हुसैन को पकड़ा गया था। उसके पास से पांच अलग-अलग राजनेताओं के 13 लैटरपैड भी मिले थे।