{"_id":"589221f94f1c1bc24ee814e1","slug":"four-ias-transferred-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चार आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चार आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी में शासन ने 31 जनवरी को अवकाश प्राप्त करने वाले आईएएस अधिकारी वीरेश कुमार व किशन सिंह अटोरिया से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंप दी है।
अटोरिया के पास नियुक्ति एवं कार्मिक, सहकारिता, भाषा और आबकारी जैसे विभाग थे। शासन ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कामरान रिजवी को सौंपी थी।
अटोरिया के अन्य विभागों की जिम्मेदारी बुधवार को अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त रूप से सौंप दी गई।
आबकारी विभाग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास दीपक त्रिवेदी को, भाषा विभाग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव आवास सदाकांत को, सहकारिता महकमे की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव राजस्व अरविंद कुमार को सौंपी गई है। वीरेश कुमार के वाणिज्य कर महकमे की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव श्रम आरके तिवारी को अतिरिक्त दी गई है।