फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vikas Dubey Kanpur Encounter News: four houses built on single slab with vikas

Vikas Dubey News: मुश्किल में पड़ गई हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मकान की नापजोख करने पहुंची एलडीए टीम

Wed, 08 Jul 2020 01:48 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: four houses built on single slab with vikas
विकास के घर की बाहर से नापजोख हुई - फोटो : amar ujala

नापजोख करने पहुंचे एलडीए अफसरों का कहना है कि विकास दुबे के साथ एक ही स्लैब डालकर चार मकान बने मिले हैं। टीम बाकी तीन मकानों की नाप ही कर सकी। हालांकि, विकास के मकान की बाहर से नाप और निर्माण की जांच कर ली गई है। देर रात तक रिपोर्ट फाइनल नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


टीम ने मकान संख्या 424 की जांच शुरू की गई। 424 भूखंड पर धर्मेंद्र ग्रोवर के नाम से नक्शा 6000 वर्गफीट में स्वीकृत है। जिस जमीन पर नक्शा स्वीकृत है, उस पर चार मकान बने हैं। विकास के बताए जा रहे मकान 424 के अलावा 424ए, 424सी, 424डी भी यहां मिले। 424ए का निर्माण तीन मंजिला तक हो गया है। बाकी मकान भूतल ही हैं। इसमें सभी की स्लैब एक साथ डाली गई है। ऐसे में अगर अवैध निर्माण मिलने पर तोड़ा गया तो बाकी तीनों मकानों को भी नुकसान होने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन


आखिर क्यों नहीं खुल पाया ताला?
एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए पुलिस से भी मदद मांगी गई थी। हालांकि, ताला नहीं खुल सका। इससे अंदर जांच नहीं कर पाए। बाकी मकानों की उनके भवन स्वामियों की मौजूदगी में जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्च का निर्माण मानचित्र के विपरीत

एलडीए को विकास के मकान का पोर्च नक्शे के विपरीत मिला है। मुख्य गेट के पास बाथरूम भी बिना अनुमति बनाया है। बेसमेंट की जांच मकान का ताला खुलने के बाद ही हो सकेगी।

देर रात तक नहीं बन पाई रिपोर्ट
विकास के मकान की जांच नहीं हो पाई, पर देर रात तक इंजीनियर रिपोर्ट बनाते रहे। अफसरों ने कहा कि रिपोर्ट बुधवार सुबह ही फाइनल हो पाएगी। इसे विहित प्राधिकारी को दिया जाएगा।

प्रवर्तन टीम ने मौके पर जाकर नापजोख की। ताला खुला न होने से अंदर जांच नहीं हो पाई है। जो भी रिपोर्ट प्रवर्तन अनुभाग देगा, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।  - शिवाकांत द्विवेदी, वीसी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed