फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four flights on the Delhi route will be cancelled for three days from today.

Lucknow News: आज से तीन दिन निरस्त रहेंगी दिल्ली रूट की चार उड़ानें

Thu, 25 Dec 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Four flights on the Delhi route will be cancelled for three days from today.
अमाैसी एयरपोर्ट। 
लखनऊ। कोहरे व परिचालन संबंधी कारणों से एयर इंडिया ने लखनऊ-दिल्ली के बीच चार फ्लाइटें 25 से 27 दिसंबर के लिए निरस्त की हैं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-1720, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एआई-1821, दिल्ली से लखनऊ आने वाला विमान एआई-1717 तथा लखनऊ से दिल्ली जाने वाला एआई-1524 निरस्त किया गया है। बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट से दम्माम जाने वाली उड़ान 8ः30 घंटे देरी से उड़ान भर सकी। कई और विमान भी देरी के शिकार हुए। ट्रेनों का संचालन भी पटरी से उतरा रहा। वीआईपी ट्रेनों सहित अन्य ट्रेनें आधे से लेकर 12 घंटे तक लेट रहीं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को पुणे से लखनऊ आने वाली 6ई-338 आधे घंटे, अबुधाबी से आने वाली 6ई-1416 एक घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-6350 आधे घंटे, रियाद से आने वाली एक्सवाइ-333 करीब छह घंटे, मुंबई से आने वाली आइएक्स-1026 तीस मिनट, हैदराबाद से आने वाली 6ई-453 तीन घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-2172 पौन घंटे, बंगलुरु से आने वाली 6ई-196 पैंतीस मिनट, इंदौर से आने वाली 6ई-7422 चालीस मिनट, दम्माम से आने वाली 6ई-098 पौन घंटे लेट रही। वहीं लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली 6ई-523 चालीस मिनट, दिल्ली जाने वाली 6ई-2026 आधे घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाइ-334 साढ़े पांच घंटे, दिल्ली जाने वाली 6ई-758 तीन घंटे, इंदौर जाने वाली 6ई-7221 एक घंटे, गुवाहाटी जाने वाली 6ई-399 पौन घंटे, मुंबई जाने वाली 6ई-6222 एक घंटे, जयपुर जाने वाली 6ई-7027 एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन




12 घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

कोहरे के चलते ट्रेनें भी लेटलतीफी की शिकार हुईं। 12230 लखनऊ मेल तीन घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट तीन घंटे, 15012 चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, 14206 दिल्ली-अयोध्या छावनी एक्सप्रेस चार घंटे, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस 4:26 घंटे, 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 8:55 घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 12 घंटे, 12226 कैफियात एक्सप्रेस 3:36 घंटे, 15744 फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस चार घंटे, 14864 मरुधर एक्सप्रेस ढाई घंटे व 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed