{"_id":"667d18e377e34e51cf026ee3","slug":"four-engineers-suspended-for-dismiss-electricity-theft-case-in-lucknow-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बिजली चोरी को रफादफा करने में चार इंजीनियर निलंबित, मुख्यमंत्री से की गई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बिजली चोरी को रफादफा करने में चार इंजीनियर निलंबित, मुख्यमंत्री से की गई थी शिकायत
Thu, 27 Jun 2024 01:16 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:16 PM IST
सार
फौजी ने जांच दस्ते पर उनसे एवं उनके दामाद से दुर्व्यवहार करने और जबरन घर का केबल काट कर बिजली चोरी में फंसाने की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी जिस पर एक्शन लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उतरेठिया उपकेंद्र के तहत विजयनगर निलमथा निवासी फौजी विनोद कुमार सिंह के घर में 23 जून को पकड़ी गई पांच किलोवाट की बिजली चोरी को रफादफा करने की डील के आरोप में सेस खंड नादरगंज के अधिशासी अभियंता दुर्गेश यादव, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, जेई शिव प्रसाद मिश्र एवं जितेंद्र मिश्र को निलंबित कर अलग-अलग जिलों से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
पावर कॉरपोरेशन की कमेटी की जांच में उपखंड अधिकारी एवं दो अवर अभियंता ही दोषी पाए गए थे जबकि अधिशासी अभियंता को पर्यवेक्षणीय लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं। इनमें अधिशासी अभियंता नादरगंज को मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली क्षेत्र-द्वितीय, उपखंड अधिकारी को मुख्य अभियंता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, जेई जितेंद्र कुमार मिश्रा एवं शिव प्रसाद मिश्रा को मुख्य अभियंता (वितरण) देवीपाटन क्षेत्र गोंडा से संबद्ध किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- पुलिस का आधुनिकीकरण नहीं होने से खतरे में पड़ जाएगा कानून का राज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आपस में जोड़े जाएंगे यूपी के सभी एक्सप्रेसवे, डीपीआर के लिए दो एजेंसियों को यूपीडा की हरी झंडी
दुर्व्यवहार की मुख्यमंत्री से शिकायत
शिकायतकर्ता फौजी विनोद कुमार सिंह ने जांच दस्ते पर उनसे एवं उनके दामाद से दुर्व्यवहार करने और जबरन घर का केबल काट कर बिजली चोरी में फंसाने की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल ने समिति से जांच कराई जिसमें अभद्रता साबित हुई। फौजी का आरोप है कि जांच टीम ने पैसे की मांग की थी, न देने पर केस दर्ज करने की धमकी दी थी। टीम ने बिजली लाइन को काटकर मीटर उतार लिया और मेरे दामाद के घर की भी बिजली काट दी।
2.40 लाख लेकर कनेक्शन जोड़ा, नहीं दी रसीद
फौजी का कहना है कि उसने 23 जून को ही 40 हजार रुपये संबंधित जेई के पास जमा कर दिया था। इसके बाद नई केबल से मेरा कनेक्शन बिना मीटर के जोड़ दिया गया। मेरे दामाद का कनेक्शन मीटर के साथ लगी केबल में ही नई केबल से जोड़ दिया। 24 जून को मैंने पैसे की व्यवस्था कर संबंधित जेई को दो लाख रुपये और दिए। तब दोनों कनेक्शन को जोड़ा गया, मगर शुल्क जमा करने की कोई रसीद नहीं दी गई। जब विवाद हो गया तो एसडीओ एवं जेई ने शमन शुल्क 8000 रुपये एवं 1.70 लाख रुपये जमा कराए।