{"_id":"667cf81c4eabf062560d3ee5","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-says-police-modernisation-is-necessary-for-law-and-order-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- पुलिस का आधुनिकीकरण नहीं होने से खतरे में पड़ जाएगा कानून का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- पुलिस का आधुनिकीकरण नहीं होने से खतरे में पड़ जाएगा कानून का राज
Thu, 27 Jun 2024 11:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:55 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस बल का समय के साथ आधुनिकीकरण होना जरूरी है। ऐसा न होने से कानून का राज खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आधुनिकीकरण नहीं हुआ तो पुलिस फोर्स पिछड़ जाएगी। जिसका कानून के राज पर खतरनाक असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजी कांफ्रेंस में स्मार्ट पुलिसिंग के जो सूत्र बताए थे, हमें उनका अनुसरण करना है। पुलिस को मॉडर्न होने के साथ मोबाइल होना पड़ेगा।
विज्ञापन
अलर्ट के साथ अकाउंटेबिल, रिलायबल के साथ रिस्पांसिबल और टेक्नोसेवी होने के साथ फिजिकली ट्रेंड होना होगा। योगी गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर यूपी 112 के दूसरे चरण के तहत उच्चीकृत पीआरवी के फ्लैग ऑफ और यातायात कर्मियों को एसी हेलमेट वितरण करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज होगी बारिश, अरब सागर की तरफ से बढ़ी है सक्रियता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के हाथों से चर्चाओं में आई पॉकेट संविधान का लखनऊ से है सीधा कनेक्शन, जानिए पूरी कहानी
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath distributes air-conditioned helmets under UP-112 Second Phase in Lucknow in a program organised for the flag off of upgraded PRV. pic.twitter.com/vs9gi9QCt8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2024
उन्होंने पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि सात साल में प्रदेश पुलिस ने देश में अपनी नई पहचान कायम की है। यूपी को भी नई पहचान दिलाई है। सात वर्षों में प्रदेश में कायम किए गये कानून के राज को दुनिया देख रही है। इसने पुलिस का सम्मान बढ़ाया है।
निवेश और व्यापार की नई संभावनाओं तथा विकास एवं रोजगार के नए मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है। कानून का राज स्थापित होने से यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।