फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four died in an big accident in barabanki.

Accident in Barabanki: बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत के बाद पिकअप ने रौंदा, पांच की मौत

Sat, 30 Jul 2022 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Jul 2022 04:37 PM IST
सार

बाराबंकी जिले में हुई एक भीषण वारदात में बाइकों की हुई टक्कर के बाद पिकअप ने सवारों को रौंद दिया। हादसे में पांच की मौत हो गई।

विज्ञापन
Four died in an big accident in barabanki.
घटनास्थल पर पड़ा एक घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बारिश के बीच बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी- बहराईच हाईवे पर शनिवार की दोपहर दो बाइक आपस में टकरा गईं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार माल वाहक पिकअप बाइक से गिरे पांच युवकों को रौंदता चला गया।

विज्ञापन


हादसे में पांचो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मसौली थाना क्षेत्र के किंहौली निवासी दीपक गौतम (28), अभिषेक गौतम (23) व शिवकरन गौतम (32) मजदूर है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तीनों पड़ोस के गांव बिरौली में आई खाद ट्रक से उतारने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक बाइक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही दोनों बाइकें पलट गईं और पांचों युवक सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क पर पड़े युवकों को रौंदते हुए निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में दीपक, अभिषेक, शिवकरन व दो अन्य सतरिख थाने के जाटा बरौली गांव निवासी अज्ञात युवकों की मौत हो गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवाया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। सूचना पर मृतकों के घर में कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात दो युवकों की बाइक में मिले कागजातों के सहारे पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed