यूपी: अवध में भारी बारिश, दीवार ढहने से चार मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध के कई जिलों में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश फैजाबाद में 92 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं, घाघरा, शारदा व सरयू नदियों का जलस्तर बढ़ने से तराई के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
गोंडा की बनगांव ग्राम पंचायत के रैंकवार पुरवा में दीवार ढहने से लक्ष्मी (12) व उसके भाई पाटनदीन (10) पुत्र पवन कुमार की मौत हो गई। रायपुर में एल्गिन-चरसड़ी बांध पर बने कटवन का 12 मीटर हिस्सा घाघरा की लहरों की भेंट चढ़ गया।
मलबे में दबकर युवक की मौत
उधर, फैजाबाद के सिरसानियाजपुर में मजरे चनकठवा निवासी नूर मोहम्मद पत्नी मोमिना व बेटे अख्तर के साथ छप्पर में सो रहा था। देर रात छप्पर गिरने से मलबे में दबकर बेटे अख्तर की मौत हो गई।
यहां के कुरी पुरुषोत्तमपुर में अच्छेलाल की बेटी गीता (16) की भी बारिश के बीच जर्जर मकान ढहने से मौत हो गई। बाराबंकी में घाघरा खतरे के निशान से 46 सेमी. ऊपर बह रही है।