फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी में दहशत फैलाने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो को लगी गोली दो गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Feb 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
four dacoits arrested in lucknow
मुठभेड़ में बरामद हुई बंदूक और बैग।

ताबड़तोड़ डकैती से राजधानी को दहशत में डालने वाले बदमाशों को शनिवार सुबह पुलिस ने घंटों चली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ के पारा और कृष्‍णानगर थाने के बार्डर पर सुबह करीब चार बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

four dacoits arrested in lucknow
पुलिस की गोली से घायल बदमाश।

इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि दो को हिरासत में ले लिया गया। घायल बदमाशों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक ये चारो बदमाश बावरिया गैंग के हैं।

four dacoits arrested in lucknow
पुलिस की गोली से घायल बदमाश।

जनवरी महीने में एक हफ्ते के अंदर ताबड़तोड़ डकैतियों में इन्हीं बदमाशों का हाथ था। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को गंगाखेड़ा में बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। शनिवार सुबह करीब चार बजे पुलिस ने दबिश दी तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
four dacoits arrested in lucknow
बदमाशों के पास से बरामद असलहा।

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश बीकानेर निवासी महेंद्र उर्फ महेश और मनोज उर्फ छोटू पुलिस की गोली से घायल हो गए, जबकि राजेश उर्फ पेटला और रमेश उर्फ राजू को हिरासत में ले लिया गया। इनके पास से दो 12 बोर की बंदूक, 12 देशी तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
four dacoits arrested in lucknow
देशी तमंचा।

बता दें कि 18 जनवरी से 22 जनवरी के बीच लखनऊ के चिनहट, काकोरी और मलिहाबाद में इन बदमाशों ने एक के बाद एक डकैती की वारदातों को अंजाम देकर राजधानी में सनसनी फैला दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed