{"_id":"f4a364b68ea1122f1892bef8c16c5b62","slug":"four-children-die-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शॉर्टकट नाले' ने ले ली चार मासूम बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शॉर्टकट नाले' ने ले ली चार मासूम बच्चों की जान
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 12 Sep 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी सी गलती कितनी भारी पड़ सकती है, इसकी तस्दीक यह खबर कर रही है।
विज्ञापन
शॉर्टकट की जल्दी और पानी के साथ मस्ती में चार मासूम बच्चों ने जान गवां दी।
मामला लखनऊ से सटे बहराइच जिले का है। ललईपुरवा प्राथमिक विद्यालय के चार बच्चे एक साथ स्कूल से निकले।
उनके सामने अपने गांव गोढ़िया जाने के दो रास्ते थे। एक करीब दो किलोमीटर लंबा था और दूसरा था एक किलोमीटर से भी कम। इसके लिए उन्हें बंगहर नाला पार करना था।
चारों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और उतर गए नाले में। ये सभी नाले में उतरते वक्त बहाव की तेजी नहीं भांप पाए हालांकि, हंसी-मजाक में उन्होंने आधा नाला पार भी कर लिया लेकिन अचानक एक बच्चे का पैर फिसल गया। बहाव अचानक और तेज हो गया और चारों नाले में बह गए।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इन चार बच्चों में 9 साल का कन्हैयालाल और 12 वर्षीय विक्रांता के साथ भाई-बहन 10 साल का रामबाबू व 14 वर्षीय सुलोचना भी थे।
विज्ञापन
इस हादसे में चारों बच्चों ने जान गवां दी है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर आस पास के इलाकों में नाले में जाल बिछाया गया और आधे किलोमीटर दूर चारों के शव बरामद किए गए।