फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four children burnt

Lucknow News: घर में पटाखा बनाते विस्फोट, चार बच्चे झुलसे

Sat, 11 Nov 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 11 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
four children burnt
सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र के मल्केगांव में एक मकान में पटाखा बनाते समय शुक्रवार सुबह विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग डरे गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने झुलसे बच्चों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

बच्चों की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ अधिकारियों ने गांव पहुंच जांच की है। यह धमाका मल्केगांव निवासी शैलू उर्फ नसरीन बानो के मकान में हुआ।
विज्ञापन

छानबीन में बता चला कि कलाम मोहम्मद की पत्नी शैलू अपने घर में दीपावली के लिए कई दिन से पटाखे बना रही थी। उसने पास के ही बच्चों को रुपयों का लालच देकर पटाखा बनवाने के लिए बुलाया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा बनाते समय अचानक तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फैली आग की चपेट में आने से पटाखे दगने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए। मकान में पहुंचे तो वहां मौजूद गोविंद (10) पुत्र भैया लाल, सौरभ (12) पुत्र रमेश कुमार, मनीष कुमार (15) पुत्र सर्वेश कुमार और शीजा (8) पुत्री कमर मोहम्मद झुलसे मिले।
यह मंजर देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मदद से झुलसे बच्चों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमर पटेल ने बताया कि चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलसे है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


बिना लाइसेंस बनाए जा रहे थे पटाखे
मल्केगांव में शैलू उर्फ नसरीन बानो काफी दिनों से पटाखा बना रही थी। उसके पास कुछ समय पहले पटाखे बनाने का लाइसेंस था। उसने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। इसके बावजूद पटाखे बनाए जा रहे थे। लालगंज के अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार गिरी ने बताया कि पटाखा बनाने के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसके बावजूद पटाखे बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed