फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four arrested with two homgaurds

चौराहों पर ट्रकों से अवैध वसूली का खेल ः दो होमगार्ड समेत चार गिरफ्तार, आठ पर केस

Sun, 10 Apr 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
four arrested with two homgaurds
लखनऊ। चौराहों व नो एंट्री पर ट्रकों व भारी वाहनों से हो रही अवैध वसूली के खिलाफ जेसीपी कानून-व्यवस्था ने खुद छापा मारा। इसकी शुरूआत सुबह नौ बजे सरोजनीनगर के पुरानी चुंगी चौराहे से की। यहां पर अवैध वसूली कर रहे दो होमगार्ड को दबोच लिया। जबकि एक सिपाही जेसीपी को देखते ही बाइक छोड़कर भाग गया। वहीं दोपहर में पॉलीटेक्निक चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां से दो अवैध बस स्टैंड संचालकों को गिरफ्तार किया। इसके बाद चिनहट में भी अभियान चला। इन तीनों थानों में आठ लोगों पर तीन मुकदमे दर्ज किये गए। शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान सिपाही समेत फरार पांच की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर पुरानी चुंगी नो-एंट्री लगने के बाद शनिवार सुबह ट्रैफिक पुलिस के दो होमगार्ड और एक सिपाही ट्रक चालकों से रुपये लेकर उन्हें शहर के अंदर प्रवेश करा रहे थे। छापा मारकर जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने दो होमगार्ड को मौके पर दबोच लिया। वहीं आरोपित सिपाही बाइक छोड़कर भाग गया। जेसीपी ने दोनों होमगार्ड को सरोजनीनगर पुलिस के सुपुर्द किया और वसूली के खेल पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक को जमकर फटकार लगाई। दोनों होमगार्ड और फरार सिपाही के खिलाफ शाम को ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया के मुताबिक, गिरफ्तार होमगार्डो में कृष्णपाल और सचींद्र शामिल हैं। जबकि फरार सिपाही की पहचान अमित यादव के रूप में हुई। दोनों होमगार्ड और सिपाही की बाइक सीज कर दी गई हैं। फरार सिपाही की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की जानकारी डीसीपी ट्रैफिक और डीसीपी सेंट्रल को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली और राजस्थान की गाड़ियों को रोककर कर रहे थे वसूली
जेसीपी पीयूष मोर्डिया के मुताबिक, कानपुर रोड की ओर से मुंबई, दिल्ली और राजस्थान के कॉमर्शियल वाहन शहर के अंदर आ रहे थे। नो एंट्री का समय सुबह छह से रात 11 बजे तक का है। करीब सात बजा था। दोनों होमगार्ड और सिपाही अमित यादव ने तीनों वाहनों को रोक रखा था। जेसपी ने बताया कि वह खुद सादी वर्दी में पहुंचे और पीछे खड़े होकर चुपचाप उनकी बातें सुन रहे थे। यातायातसिपाही और होमगार्ड समझ नहीं पाए और फिर उन्हें पकड़ लिया गया। सिपाही भाग गया। तीनों कॉमर्शियल वाहनों के चालकों को रोककर उनका बयान भी दर्ज किया गया है। जेसीपी के मुताबिक, इस वसूली के खेल की जानकारी बीते दिनों कुछ ट्रांसपोर्टर ने उन्हें दी थी। इसके बाद इन्हें रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाकर सुबह सादे कपड़ों में निकलकर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर हुई कार्रवाई
जेसीपी के मुताबिक, पुरानी चुंगी पर ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने काफी पहले की थी। जांच के दौरान मामला सही पाया गया। शनिवार को दो होमगार्ड के पकड़े जाने के बाद जेसीपी ने ट्रांसपोर्टर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा लेकिन देर शाम तक एसोसिएशन की तरफ से तहरीर नहीं मिली तो ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
अवैध बस स्टैंड संचालक गिरफ्तार
जेसीपी पीयूष मोर्डिया शनिवार दोपहर को पॉलीटेक्निक चौराहे पर एक निजी कार से पहुंचे। यहां चौराहे पर अवैध रूप से बस स्टैंड व अवैध वाहनों के संचालन की सूचना मिली थी। मौके से उन्होंने दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में अजय चौहान व आदित्य कुमार उर्फ सुनील हैं। गाजीपुर व विभूतिखंड थाने की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पूछताछ में सामने आया कि पॉलीटेक्निक चौराहे पर अवैध बस स्टैंड व वसूली का काम चार लोग मिलकर करते हैं। जेसीपी का आदेश मिलते ही एक शिकायतकर्ता की तहरीर पर भानु प्रताप सिंह, अजय चौहान, रिशु श्रीवास्तव और राहुल यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

चिनहट में हो रही थी वसूली, एक पर केस
जेसीपी की कार्रवाई के दौरान पॉलीटेक्निक चौराहे पर दबोचा गया आदित्य कुमार उर्फ सुनील भी अवैध वसूली के काले कारोबार से जुड़ा है। वह चिनहट इलाके में वसूली करता है। वहीं पर वह अवैध रूप से स्टैंड संचालित करता है। जेसीपी के आदेश पर उसके खिलाफ चिनहट थाने में अवैध वसूली का केस दर्ज किया गया। जेसीपी के मुताबिक, अभियान जारी रहेगा। अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध कारोबार से जुड़े दबंगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed