{"_id":"608c685c8ebc3ea17619223d","slug":"four-arrested-in-loot-case-in-lucknow-gw-reporters-news-lko576376414","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की पत्नी व बेटे को बंधक बनाकर घर में लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की पत्नी व बेटे को बंधक बनाकर घर में लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। अंसल सिटी में 22 अप्रैल को असलहे के बल पर व्यापारी की पत्नी व बेटे को बंधक बनाकर लूट करने वाले चार बदमाशों को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूट का माल बरामद करते हुए पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया है। चारों को जेल भेज दिया गया है।
सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अंसल सिटी में रहने वाले व्यापारी पुष्कर सक्सेना के घर को निशाना बनाया था। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी व बेटे को बंधक बनाकर घर में लूट की थी। गिरफ्तार आरोपी शामली निवासी आजम मोबीन, मो. नासिर आलम बाग, मो. ताज ठाकुरगंज व कैसरबाग निवासी राहुल गुप्ता हैं। बदमाशों से व्यापारी के घर से लूटी हुई ज्वैलरी, लाइसेंसी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस 32 बोर, सोने की मूर्ति व बर्तन बरामद कर लिए गए हैं।
सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल पीजीआई के रहने वाले पुष्कर सक्सेना हार्डवेयर के बड़े व्यापारी हैं। 22 अप्रैल को वह अपनी दुकान गए थे। उसी दौरान दोपहर में चार बदमाश मौका देखकर घर में दाखिल हुए और व्यापारी की पत्नी व बेटे को असलहे की दम पर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में लूटपाट कर निकल गए थे। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को ये हत्थे चढ़ गए।