{"_id":"5fcc65cf8ebc3ecfdd4e68ac","slug":"four-animals-along-with-a-farmer-burnt-alive-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग में चार मवेशियों सहित जिंदा जल गया किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग में चार मवेशियों सहित जिंदा जल गया किसान
Sun, 06 Dec 2020 10:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के रूपईडीहा के गनेशपुर गांव में शनिवार रात एक दलित किसान अहाते में मवेशियों की रखवाली कर रहा था। देर रात लगी भीषण आग में किसान जिंदा जल गया। वहीं चार मवेशियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गनेशपुर (सोरहिया) गांव में किसान इतवारी लाल आर्य का मकान है। उसी में अहाता भी है जिसमें मवेशी बांधे जाते हैं।
शनिवार की रात अहाते में इतवारी सो रहा था। देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में भीषण आग लग ग। देखते ही देखते पूरा फूस जलने लगा। जलता हुआ बड़ेर सीधे किसान के ऊपर गिरा। उसी के नीचे चार गाय और बछड़े भी बंधे थे। सभी की मौके पर ही जल कर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार नानपारा, रूपईडीहा एसओ आदि मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन