{"_id":"69bb18c559d5c062750c22d7","slug":"four-accused-of-stealing-a-bag-full-of-jewellery-arrested-with-the-goods-lucknow-news-c-13-knp1002-1651325-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गहनों से भरा बैग उड़ाने के चार आरोपी माल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गहनों से भरा बैग उड़ाने के चार आरोपी माल के साथ गिरफ्तार
Thu, 19 Mar 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद माल।
बख्शी का तालाब। सैरपुर क्षेत्र में 22 जनवरी को सराफ का गहनों से भरा बैग चोरी किए जाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चार लाख के गहने और एक वाहन बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार ने बताया कि 150 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सहगो पश्चिम गांव, रायबरेली निवासी राम दयाल साह सोनी के साथ हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ। इनकी सैरपुर में न्यू कॉलोनी शाहपुर तकिया की रैथा रोड पर कमलाबाद बढ़ौली में राज ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। गिरफ्तार युवकों ने रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 17 मार्च को तरहीया मोड़ पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ बाइक सवार लोधमऊ अंडर पास के नीचे हैं, जिनका हुलिया घटना में संदिग्धों से मिलता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को पकड़ लिया। इनमें अमेजन कंपनी में काम करने वाला राहुल राठौर निवासी राम कमलानगर, जानकीपुरम, पान की दुकान चलाने वाला विवेक वर्मा निवासी न्यू कॉलोनी शाहपुर तकिया, सैरपुर व फोटोग्राफी का काम करने वाला राहुल वर्मा निवासी सैरपुर है।
आरोपियों ने सैरपुर स्थित अजय ज्वैलर्स में चोरी का माल बेचने की जानकारी दी है। पुलिस ने सैरपुर चौराहे पर अजय वर्मा को पकड़ा तो उसने पूरी कहानी बता दी। अजय वर्मा के पास बेचा गया माल बरामद कर लिया गया है।