फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foundation work starts near Garbhgrah of Ramlala in Ayodhya.

अयोध्या: राम जन्मभूमि के गर्भगृह स्थल पर नींव के निर्माण का काम शुरू, सबसे पहले किया गया पूजन

Thu, 21 Jan 2021 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Jan 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Foundation work starts near Garbhgrah of Ramlala in Ayodhya.
रामलला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

अयोध्या के राम जन्मभूमि में रामलला के गर्भ गृह स्थल पर गुरुवार से नींव के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।  वैदिक आचार्य द्वारा कार्य प्रारम्भ से पूर्व पूजन-अर्चन किया गया। अभी तक रामलला के गर्भगृह स्थल के चारों तरफ का मलबा हटाया जा रहा था। गुरुवार से मुख्य गर्भगृह स्थल पर नींव के निर्माण का काम प्रारम्भ कर दिया गया है।

विज्ञापन


राम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के गर्भगृह स्थल के पास भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इससे पूर्व वहां पूजन-अर्चन किया गया। उन्होंने बताया कि बीते पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद से ही प्रतिदिन गर्भ गृह स्थल पर हवन व दीप जलाने का क्रम चलता आ रहा है।
विज्ञापन


राममंदिर निर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार से अयोध्या में होने जा रही है। इस बैठक में राममंदिर की नींव पर फाइनल मुहर लगने के साथ ही तीन महीने के मास्टर प्लान पर चर्चा होगी। बैठक में इंजीनियरों द्वारा राममंदिर की डिजाइन का प्रेजेंटेशन मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों के समक्ष किया जाएगा। यह तय माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद राममंदिर की नींव का काम फाइनल रूप से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एलएंडटी, टाटा कंसल्टेंसी सहित अन्य एजेंसियों के इंजीनियर, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राममंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित अन्य ट्रस्टी मौजूद रहेंगे। बैठक में राममंदिर की नींव में कौन से मैटेरियल का प्रयोग किया जाए कि मंदिर की आयु लंबी हो सके उस पर चर्चा होगी। साथ ही इंजीनियरों द्वारा नींव की डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।

दूसरे दिन 22 जनवरी को भी सर्किट हाउस में ही बैठक होगी। सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक होने वाली बैठक में मंदिर की फाइनल नींव पर मुहर लग जाएगी। इसके साथ ही आगामी तीन महीने के मास्टर प्लान पर भी चर्चा की जाएगी।

राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी गोविंददेव गिरि, डॉ. अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, एके मित्तल, जगदीश एस अफले , राममंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित टाटा, एलएंडटी, एनजीआरआई हैदराबाद सहित मंडलायुक्त, डीएम व नगर आयुक्त भी शामिल होंगे।

50 फीट मलबा हटाने के बाद प्राकृतिक मिट्टी मिलने की उम्मीद

रामजन्मभूमि में राममंदिर के लिए नींव का काम शुरू करने से पहले इसरो द्वारा ली गई फोटोग्राफी में गहराई तक दिखाई पड़े मलबे को हटाया जा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कारसेवकपुरम में बताया कि रामजन्मभूमि परिसर में जमीन के नीचे इसरो की फोटोग्राफी में जो मलबा दबा दिखाई दिया है, उसे हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि राममंदिर की नींव का काम शुरू होने पर कोई बाधा नहीं आए। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक नींव का काम सामने आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि जितनी मात्रा में मलबा हट जाएगा और प्राकृतिक मिट्टी मिलनी शुरू हो जाएगी वहीं से मंदिर के नींव का काम औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मलबा हटाने के लिए करीब 50 फुट गहराई तक की मिट्टी निकालनी पड़ेगी।

राममंदिर शताब्दियों तक सुरक्षित रहे इसका समाधान भी खोज लिया गया है। सितंबर में एक प्रयोग फेल हो गया लेकिन इंजीनियरिंग खत्म नहीं हुई, तीन से चार विकल्प पहले ही सोच रखे थे। धरती के नीचे बालू की परिस्थितियां, नदी का किनारा, भूकंप के संभावित खतरे, कंकरीट से मजबूती इन सबका सामूहिक चिंतन हुआ है।

देश के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियर्स ने सब समस्याओं का हल खोजा है। अब जो समाधान खोजा गया है वह सर्वोत्तम है। राममंदिर के निर्माण पर की गई इंजीनियरिंग पर आगामी वर्षों में लोग शोध करेंगे। शायद यह देश को पहला ऐसा कोई निर्माण होगा जिसमें देश की करीब आठ से दस नामी तकनीकी एजेंसियां मंथन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed