फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foundation stone of ethanol plant in Gonda: CM Yogi said, in the SP government Saifai used to go to the grain of the poor

गोंडा में एथनॉल प्लांट का शिलान्यास : सीएम योगी बोले, सपा सरकार में होते थे दंगे, गरीबों का राशन जाता था सैफई

Sat, 27 Nov 2021 07:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Nov 2021 07:25 PM IST
सार

450 करोड़ के एथनॉल प्लांट के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे। किसानों का उत्पीड़न होता था।

विज्ञापन
Foundation stone of ethanol plant in Gonda: CM Yogi said, in the SP government Saifai used to go to the grain of the poor
गोंडा में शिलान्यास समारोह को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा में कटरा बाजार के मैजापुर चीनी मिल में 450 करोड़ के एथेनॉल प्लांट के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर पूरी तरह हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में जहां गरीबों को मुफ्त में आवास, शौचालय, गैस, बिजली कनेक्शन और राशन अनाज मिल रहा है। वही पूर्ववर्ती सपा सरकार में गरीबों का राशन सैफई चला जाता था। भूख से गरीबों की मौत होती थी और किसान को उपज का सही मूल्य न मिल पाने पर आत्महत्या के इसलिए विवश होना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसान गन्ना के साथ पेट्रोल और डीजल का उत्पादन बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगे। इससे विदेशों में जाने वाला पैसा अब किसानों की जेब में जाने से वह पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर भी हो सकेंगे। एथेनॉल प्लांट से क्षेत्र के किसानों क ी खुशहाली के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कहा कि साल 2017 के पहले पर्व और त्योहार पर दंगे होते थे। अब पर्व व त्योहार पर शांति है, आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा गया। पर्व व त्योहार को बिना भय के पूरे उत्साह से मनाया जाता है। जहां विश्व के कई देशों में कोरोना से तबाह हैं, लेकिन यहां लोगों की आस्था से कोरोना का खात्मा हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का सम्मान करती है इसलिए गन्ना के साथ ही गेहूं, धान, दलहन तिलहन उपज क्रय के लिए केंद्र खोले।
विज्ञापन


उन्होंने बलरामपुर ग्रुप के प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी की सराहना की और कहा कि एथनॉल प्लांट के साथ ही 15 मेगावाट बिजली उत्पादन का केंद्र क्षेत्र की तरक्की होगी। जगमगाहट होगी, व्यापार व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेश में निवेश करने वालों के साथ हैं। इस दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने विचार व्यक्त किए। बलरामपुर ग्रुप के प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया का सबसे बड़ा प्लांट बनने से गोंडा का बढ़ा गौरव
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके लोक सभा क्षेत्र में यह एथेनाल प्लांट एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है। तेल के लिए हम लोग खाड़ी देशों पर निर्भर रहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश विदेश में एथेनाल की डिमांड बहुत है और गोंडा एथेनाल के उत्पादन में नाम कमाएगा। इससे जिले का गौरव बढ़ा है। सांसद ने मैजापुर के इर्दगिर्द खराब सड़कों को दुरस्त कराने की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed