फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foundation stone for Dubagga Bridge to be laid during Sawan.

Lucknow News: सावन में पड़ेगी दुबग्गा पुल की नींव

Thu, 16 Jul 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone for Dubagga Bridge to be laid during Sawan.
डीएम ने मंगलवार को किया था निरीक्षण।
लखनऊ। हरदोई रोड के दुबग्गा चौराहे से आवागमन करने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां पर पुल बनने की शुरुआत होने जा रही है। दुबग्गा पुल की नींव सावन के पहले सोमवार को रखने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि जिलाधिकारी विशाख ने मंगलवार को मौका मुआयना किया। उन्होंने वन विभाग और मंडी परिषद को दो टूक शब्दों में पुल निर्माण में सहयोग करने के लिए कहा। जिलाधिकारी के इस कदम से सेतु निगम के अफसरों को जमीनी अवरोधों के दूर होने का एहसास हुआ। इसीलिए दुबग्गा-आईआईएम रोड की तरफ से पुल के निर्माण को शुरू करने की रूपरेखा तय की गई है। 15 दिन के भीतर सावन में इस पुल की नींव पड़ने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एलडीए की जमीन नहीं फंसेगी
सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि डीएम के निरीक्षण के दौरान एलडीए अफसरों ने उन्हें बताया कि दुबग्गा पुल निर्माण में उनकी जमीन नहीं आएगी। इस पुल में महज वन विभाग और मंडी परिषद की जमीन ही जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को केंद्र से एनओसी लेने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट

1800 मीटर पुल की लंबाई
11.50 मीटर पुल की चौड़ाई
305.31 करोड़ रुपये लागत

डीएम ने मंगलवार को किया था निरीक्षण।

डीएम ने मंगलवार को किया था निरीक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed