फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foundation for Ram temple will be decided on a meeting held on 29 December.

अब 29 की बैठक में राममंदिर की नींव पर होगा अंतिम फैसला, विशेषज्ञ समिति ने तैयार की रिपोर्ट

Tue, 22 Dec 2020 09:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Dec 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Foundation for Ram temple will be decided on a meeting held on 29 December.
- फोटो : पीएमओ

राममंदिर निर्माण के लिए नींव के कार्य में आ रही तकनीकि अड़चनों के समाप्त होने की संभावना प्रबल हो गई है। आगामी 29 दिसंबर को राममंदिर निर्माण समिति की बैठक एक बार फिर दिल्ली में प्रस्तावित है जिसमें राममंदिर के नींव के कार्य को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस कार्य के लिए गठित की गई आठ सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है जिस पर निर्णायक फैसला 29 की बैठक में हो जाएगा।

मंदिर की नींव की डिजाइन फाइनल करने वाली विशेषज्ञ समिति में देश के शीर्ष आठ तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष आईआईटी- दिल्ली के पूर्व निदेशक वीएस राजू हैं। समिति के संयोजक सीबीआरआई- रुड़की के निदेशक प्रो. एन गोपालकृष्णन हैं।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों में प्रो. एसआर गांधी, प्रो. टीजी सीताराम, प्रो. बी भट्टाचार्जी, एपी मुल, प्रो. मनु संथानम और प्रो. प्रदीपता बनर्जी शामिल हैं।

मध्यकाल में हो चुका है इस तकनीक का प्रयोग

बताया जा रहा है कि समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। नींव में कंकरीट की पाइलिंग या फिर पत्थरों का प्रयोग हो इसको लेकर विमर्श चल रहा है। मध्यकाल के अनेक किलों और प्राचीन मंदिरों की नींव इन्हीं दोनों में से किसी एक शैली के तहत बनायी जाती थी। आज भी बड़े-बड़े बांधों की नींव इसी तकनीक से बनायी जाती है।

ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार 29 दिसंबर को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में इन दोनों विकल्पों पर विचार किया जायेगा और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि राम मंदिर की नींव के लिए किस विकल्प को स्वीकार किया जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed