फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   forum fined TV company for smaller screen

गजब! 27 हजार की टीवी, 34 हजार जुर्माना

Mon, 24 Mar 2014 01:25 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ।
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ। Updated Mon, 24 Mar 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
forum fined TV company for smaller screen

लुभावने विज्ञापन से ग्राहक को फंसाने पर कंपनी और दुकानदार पर उपभोक्ता फोरम ने टीवी की कीमत से अधिक जुर्माना ठोंका है।

विज्ञापन


29 की बताकर 27 इंच की टीवी बेचे जाने के आठ साल पुराने मामले में फोरम ने यह फैसला सुनाया है। कंपनी को उसी स्क्रीन साइज का टीवी बेचना होगा, जिसका वह दावा कर रही है।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्क्रीन का कितना हिस्सा फ्रेम के अंदर है।

विजिबल स्क्रीन (जितने हिस्से पर पिक्चर दिखती) को ही टीवी का स्क्रीन माना जा सकता है।

जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विजय वर्मा और सदस्य गीता यादव ने कंपनी और विक्रेता को आदेश दिया कि वे शिकायतकर्ता को उसी मूल्य का नया टीवी दें।

ऐसा नहीं करने पर उन्हें टीवी के मूल्य पर 9 प्रतिशत ब्याज सहित हर्जाना देना होगा। इसके अलावा 5000 रुपये क्षतिपूर्ति और 2000 रुपये विधिक खर्च भी देने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता फोरम में यह शिकायत आलमबाग के जयप्रकाश नगर के पीएस राना की पत्नी शकुन राणा ने की थी।

क्या था मामला
शकुन राणा ने फोरम को बताया था कि कैंट स्थिति कृष्णा इलेक्ट्रानिक्स से उन्होंने 22 फरवरी 2006 को 27 हजार रुपये में एलजी फ्लैट्रान टीवी खरीदी थी।

टीवी मिलने के बाद उन्हें पता चला कि स्क्रीन की नाप 29 न होकर 27 इंच ही थी। उन्होंने 29 इंच की कीमत चुकाई थी। यहां तक कि बॉक्स पर भी 29 इंच ही लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में उन्होंने कंपनी से भी फोन पर शिकायत की थी। कोई सुनवाई न होता देख उन्होंने कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक ओपी बाधवा और एलजी इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा के खिलाफ फोरम में शिकायत की।


कंपनी का बचाव

बचाव करते हुए कंपनी के प्रतिनिधि ने फोरम को बताया कि पिक्चर ट्यूब 29 इंच की ही थी। इसका करीब सवा इंच हिस्सा फ्रेम के अंदर था।

यह पिक्चर ट्यूब को सपोर्ट देने के लिए किया जाता है। साइज के बारे में तो सही जानकारी ही दी गई। इसमें कुछ भी गलत नहीं था।

फोरम का फैसला
जिस स्क्रीन पर  पिक्चर दिखती है, विक्रेता को वही साइज ग्राहक को बतानी चाहिए। इस बात का कोई औचित्य नहीं कि कितना हिस्सा फ्रेम के अंदर है। अगर विक्रेता 29 इंच की टीवी कहकर बेच रहा है, तो उसे 29 इंच की विजिबल स्क्रीन का टीवी ही बेचना चाहिए।

क्या होता है खेल?

टीवी कंपनियां उत्पाद बेचने केलिए बड़ी स्क्रीन का दावा करती हैं। कई बार टीवी की जो स्क्रीन साइज बताई जाती है वह टीवी का फुल साइज होता है।

जितनी स्क्रीन पर पिक्चर दिखाई देगी वह साइज कम ही होगा। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों की टीवी की विजिबल स्क्रीन साइज में भी अंतर देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed