फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Formula for integration of health workers prepared In Uttar Pradesh

UP: स्वास्थ्य कर्मियों के एकीकरण का फॉर्मूला तैयार, तीनों विभागों को मिलाकर बनेगी कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची

Mon, 12 Sep 2022 08:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Sep 2022 08:16 AM IST
सार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण विभाग और राज्य स्वास्थ्य संस्थान के कर्मचारियों का एकीकरण होना है। इसमें तीनों विभागों के कर्मचारियों को मिलाकर एक वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
Formula for integration of health workers prepared In Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के तीनों विंग के कर्मचारियों के एकीकरण की तैयारी तेज हो गई है। तीनों विभागों को मिलाकर कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार करने का फैसला किया गया है। महानिदेशालय ने इसका फॉर्मूला तय कर लिया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


दरअसल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण विभाग और राज्य स्वास्थ्य संस्थान के कर्मचारियों का एकीकरण होना है। इसमें तीनों विभागों के कर्मचारियों को मिलाकर एक वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के एक-एक पद हैं। अन्य दोनों विंग में ये पद नहीं है। यहां सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक के पद हैं। ऐसे में तीनों विभागों को मिलाकर तैयार होने वाली वरिष्ठता सूची को लेकर निदेशक प्रशासन डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में हुई बैठक में फॉर्मूला तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है फॉर्मूला
पहला : तीनों विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों की वरिष्ठता सूची कर्मियों के योगदान तिथि के अनुसार तैयार होगी। 
दूसरा : पदवार कर्मियों की वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। इससे परिवार कल्याण एवं राज्य स्वास्थ्य संस्थान के कर्मियों को प्रोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 

तीसरा : आयोग से चयनित होने वाले कर्मचारियों को वरिष्ठता सूची में वरीयता मिलेगी। इसके बाद मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों एवं चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नति होकर तृतीय श्रेणी में आने वालों का योगदान की तिथि से वरिष्ठता क्रम निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed