{"_id":"5c006c97bdec224144743643","slug":"former-union-minister-tariq-anwar-attacked-on-bjp-and-rss-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारिक अनवर का भाजपा और आरएसएस पर हमला, 'बोले-नफरत नहीं, मोहब्बत से चलेगा देश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारिक अनवर का भाजपा और आरएसएस पर हमला, 'बोले-नफरत नहीं, मोहब्बत से चलेगा देश'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Nov 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया कौमी तंजीम के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने भाजपा, आरएसएस का नाम लिए बिना सांप्रदायिक ताकतों पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि देश नफरत से नहीं, मोहब्बत से चलेगा। फिरकापरस्त ताकतें घृणा की राजनीति कर रही हैं, देश की साझी विरासत पर हमला कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का एलान किया।
तारिक अनवर बृहस्पतिवार को सहकारिता भवन के सभागार में कौमी तंजीम के राष्ट्रीय एकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को बापू की सत्य, अहिंसा व शांति की विचारधारा की जरूरत है। आज सहनशीलता खत्म हो रही है, भीड़ तंत्र द्वारा हत्या का खतरनाक रुझान सामने आया है।
मंडल मुख्यालयों पर होंगे सम्मेलन : सम्मेलन के संयोजक व कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष फजले मसूद ने कहा कि कौमी तंजीम के लोग बापू के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर कौमी एकता सम्मेलन किए जाएंगे।