फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Union Minister Tariq Anwar attacked on BJP and RSS in lucknow

तारिक अनवर का भाजपा और आरएसएस पर हमला, 'बोले-नफरत नहीं, मोहब्बत से चलेगा देश'

Fri, 30 Nov 2018 04:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Tariq Anwar attacked on BJP and RSS in lucknow
ऑल इंडिया कौमी तंजीम के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने भाजपा, आरएसएस का नाम लिए बिना सांप्रदायिक ताकतों पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


कहा कि देश नफरत से नहीं, मोहब्बत से चलेगा। फिरकापरस्त ताकतें घृणा की राजनीति कर रही हैं, देश की साझी विरासत पर हमला कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का एलान किया।

 तारिक अनवर बृहस्पतिवार को सहकारिता भवन के सभागार में कौमी तंजीम के राष्ट्रीय एकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को बापू की सत्य, अहिंसा व शांति की विचारधारा की जरूरत है। आज सहनशीलता खत्म हो रही है, भीड़ तंत्र द्वारा हत्या का खतरनाक रुझान सामने आया है। 
विज्ञापन


मंडल मुख्यालयों पर होंगे सम्मेलन : सम्मेलन के संयोजक व कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष फजले मसूद ने कहा कि कौमी तंजीम के लोग बापू के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर कौमी एकता सम्मेलन किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed