फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former student are helping to Lucknow University

लविवि की मदद को विदेश से अपनों ने बढ़ाए हाथ

Sun, 17 Apr 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Former student are helping to Lucknow University
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों की आर्थिक मदद के लिए नौ अप्रैल को शुरू की गई वीसी केयर फंड की पहल को सभी का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां पहले दिन ही इसमें शिक्षकों, अधिकारियों व अन्य लोगों ने सहायता की थी। वहीं विदेश में रह रहे विवि के पूर्व छात्रों ने भी इसमें सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

साथ ही अन्य प्रदेशों में तैनात यहां के पूर्व छात्रों व वर्तमान में अधिकारी भी इसमें जुड़ने को आगे आए हैं। एक सप्ताह में ही इसकी सहयोग राशि चार लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय 101 साल पुराना है। ऐसे में यहां के पूर्व छात्र देश-प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विभिन्न पदों पर तैनात हैं।
जिन्होंने वर्तमान छात्रों की मदद के लिए शुरू की गई इस पहल को न सिर्फ सराहा है बल्कि सहयोग के लिए भी आगे आए हैं।
यहां से बीएससी करने वाले व वर्तमान में जर्मनी से पीएचडी कर रहे अविनाश चतुर्वेदी ने 10 हजार रुपये की मदद की है।
अविनाश ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि कुलपति की यह नई पहल काफी सराहनीय है। इससे जरूरतमंद और योग्य छात्रों को आर्थिक सहयोग मिलेगा।
मैंने एक छोटा सा योगदान किया है। उम्मीद है कि यह किसी की पढ़ाई में सहयोगी होगा। वहीं, यूएसए में प्रिंसिपल साइंटिस्ट व पूर्व छात्रा नम्रता श्रीवास्तव ने भी 15 लाख रुपये देने के लिए इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मांगी है।
वो जल्द ही भारत आने वाली है, इस दौरान वह अपना योगदान करेंगी। इटली और यूएन में रह रहे भी कुछ पूर्व छात्र भी इसके लिए संपर्क में हैं।
कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि आरबीआई में तैनात विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा शिवांगी मिश्रा ने इसमें 10 हजार का और यहां के ही पूर्व छात्र व वर्तमान में मऊ में शिक्षक के रूप में सौरभ यादव ने भी पांच हजार रुपये की मदद की है।
उन्होंने कहा कि विवि में पहली बार इस तरह की कोई कवायद की गई है। जिसे काफी सहयोग मिल रहा है। अब तक 35 से अधिक लोगों ने इसमें सहयोग किया है। पूर्व छात्रों का विवि से यह जुड़ाव कई अन्य रूपों में भी वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मददगार होगा।
कल लॉन्च होगा आवेदन फॉर्म
डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि वीसी केयर फंड से आर्थिक मदद लेने के लिए विद्यार्थियों की ओर से भरा जाने वाला आवेदन फार्म सोमवार 18 अप्रैल को लॉन्च होगा। विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर भरके जमा करेंगे। विवि द्वारा गठित कमेटी आवेदन फार्मों की जांच करेगी और उसकी संस्तुति पर वित्तीय सहयोग किया जाएगा। बता दें कि इसके तहत विद्यार्थी को एक सत्र में अधिकतम 50 हजार रुपये की मदद की जाएगी। पहले विवि और बाद में कॉलेज के विद्यार्थियों को इससे मदद की जाएगी।

छात्रावास शुल्क के लिए भी देंगे
कुलपति प्रो. राय ने कहा कि आर्थिक दिक्कत सिर्फ फीस जमा करने में नहीं बल्कि विद्यार्थियों को छात्रावास शुल्क देने आदि में भी आती है। इसे देखते हुए इस फंड के द्वारा दिए जाने वाले सहयोग का दायरा भी थोड़ा बढ़ाने की कवायद चल रही है। ताकि इससे प्राप्त सहयोग से विद्यार्थी छात्रावास शुल्क भी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed