फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former SP leader azimulhaque passes away.

अंबेडकरनगर: पूर्व विधायक व वरिष्ठ सपा नेता अजीमुलहक का निधन, लंबे समय से बीमार थे

Tue, 05 May 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अरम उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अरम उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Former SP leader azimulhaque passes away.
अजीमुलहक पहलवान - फोटो : amar ujala

पूर्व विधायक व वरिष्ठ सपा नेता अजीमुलहक पहलवान का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुत्र के साथ वे लखनऊ के लिए निकले ही थे कि तभी हृदयगति रुक गई।

विज्ञापन


पूर्व विधायक के निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग शोक संवेदना प्रकट करने के लिए जुटने लगे। इस बीच विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं व गणमान्य नागरिकों ने पहलवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


वह बीते काफी समय से मधुमेह रोग से पीड़ित थे। लगभग तीन माह पूर्व हार्ट अटैक होने पर उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार होने पर परिजन उन्हें पैतृक गांव टांडा तहसील अन्तर्गत भूलेपुर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ निकले ही थे कि कुछ दूरी पर ही उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही उनके घर संवेदनाएं प्रकट करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग पहुंचने लगे पर लॉकडाउन होने के कारण अधिक भीड़ नहीं लगने दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed